29 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमबिजनेसट्विवटर के दिवालिया होने की आशंका?, एलन मस्क ने बैठक में कही ये...

ट्विवटर के दिवालिया होने की आशंका?, एलन मस्क ने बैठक में कही ये बात

 एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया को 44 अरब डॉलर में खरीदा है

Google News Follow

Related

दो सप्ताह पहले ही ट्विवटर को खरीदने वाले एलन मस्क ने आशंका जाहिर की है कि यह सोशल मीडिया दिवालिया हो सकती है। मस्क ने कर्मचारियों को फोन कर कहा कि ट्विटर  के दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। उस समय कहा गया था कि इतने महंगे सौदे से ट्विटर की वित्तीय हालत पर काफी प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े कर्मचारियों को निकाल भी दिया। जिसमें पराग अग्रवाल भी शामिल हैं जो इस सोशल मीडिया के सीईओ थे। हाल ही दो और कर्मचारियों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

इस बीच दो और शीर्ष अधिकारियों योएल रोथ और रॉबिन व्हीलर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिए हैं। हालांकि दोनों अधिकारियों ने इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले ट्विटर की चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ली किसनेर ने भी एक ट्वीट कर कहा था कि वे इस्तीफा दे रही हैं।

इसके अलावा दो और शीर्ष अधिकारी ने भी इस्तीफा दिए है, जिनका नाम डैमिन किरान और मैरियन फोगार्टी शामिल हैं। दोनों अधिकारी क्रमशः चीफ प्राइवेसी ऑफिसर  और मुख्य अनुपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कर्मचारियों के साथ मस्क ने बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि कंपनी को अगले साल अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है।
 
ये भी पढ़ें 

मुंबई-बर्मिंघम के बीच शुरू होगी हवाई सेवा?

अतिशा​ ने ​एयर इंडिया की नौकरी ​छोड़​​ राहुल गांधी का ​किया ​समर्थन​ ​?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें