27.2 C
Mumbai
Tuesday, June 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​बेमौसम बारिश​: अंगूर के बागों ​सहित​ ​अनार व आम के किसान भी...

​बेमौसम बारिश​: अंगूर के बागों ​सहित​ ​अनार व आम के किसान भी परेशान​!​

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर महाराष्ट्र राज्य में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में तूफान की स्थिति से बेमौसम बारिश हो रही है। बादल छाए रहने से ​फल​ उत्पादक किसान​ डरे हुए हैं। पंढरपुर तालुका में कल शाम गरज के साथ भारी बारिश हुई।

Google News Follow

Related

बेमौसम​ बारिश का ​असर कृषि फसलों पर पड़ रहा है। ऐसे में किसान परेशान है। पंढरपुर तालुका में भी बेमौसम बारिश हुई है। बारिश ने अंगूर के बागों को प्रभावित किया है। बारिश का पानी अंगूर के गुच्छों में चला गया है और दाने गिरने लगे हैं।​ ​अनार और आम के किसान भी परेशान ​दिखाई दे रहे ​हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर महाराष्ट्र राज्य में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में तूफान की स्थिति से बेमौसम बारिश हो रही है। बादल छाए रहने से फल​ उत्पादक किसान​ डरे हुए हैं। पंढरपुर तालुका में कल शाम गरज के साथ भारी बारिश हुई। इसका असर बागवानों पर पड़ा है। पंढरपुर तालुका के कासेगाँव, काराकम्बा, खरदी इलाकों में भारी बारिश हुई।

जब बाग में फसल कम होती है तो इस बारिश से पेड़ों पर लगे फूल झड़ना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा उनके​ दाने​ पानी में गिरने लगे हैं। जैसे-जैसे यह पानी जमा होता जा रहा है, अब कलियां​​ गिरने वाली है। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगने वाला है।

इस बारिश से बची हुई ​पौधों​ को ओलावृष्टि और रोग​​ से बचने के लिए फिर से हजारों रुपए का छिड़काव करना होगा। इससे अंगूर​ किसानों​ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विगत चार वर्षों से अंगूर उत्पादक किसान विभिन्न कारणों से संकट का सामना कर रहे हैं। इसलिए जिन अंगूर उत्पादकों को परेशानी हो रही है उन्हें तुरंत किसानों के बगीचे में आकर पंचनामा करना चाहिए। किसान अब मांग कर रहे हैं कि सरकार नुकसान की भरपाई करे​|

 
यह भी पढ़ें-​

NCP​ ​सुप्रीमों​ ​ शरद पवार को जान से मारने की मिली धमकी​!, मचा हड़कंप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें