कौन हैं ललित मोदी के भाई समीर मोदी और क्यों हुई गिरफ्तारी?

शादी का झांसा देकर भी उनका शोषण किया गया, जबकि समीर मोदी पहले से शादीशुदा

कौन हैं ललित मोदी के भाई समीर मोदी और क्यों हुई गिरफ्तारी?

who-is-samir-modi-lalit-modi-brother-arrest

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (18 सितंबर)को फ्यूजिटिव कारोबारी और पूर्व IPL चीफ ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ 2019 के एक रेप केस में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, समीर मोदी विदेश यात्रा से लौट रहे थे, तभी उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

FIR के अनुसार, सितंबर 2019 में एक महिला ने समीर मोदी पर बार-बार रेप, धोखाधड़ी और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने आरोप लगाया कि समीर मोदी ने फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में करियर अवसर दिलाने के बहाने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने घर पर उनके साथ जबरदस्ती की। महिला का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं और समीर मोदी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उन्हें चुप कराने की कोशिश की।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया और झूठे वादों के जरिए ब्लैकमेल किया गया। यहां तक कि शादी का झांसा देकर भी उनका शोषण किया गया, जबकि समीर मोदी पहले से शादीशुदा हैं।

समीर मोदी, जो कि Modicare कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, साथ ही Modi Enterprises के एमडी भी हैं, बीते साल अपनी मां बीना मोदी के साथ पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे। जून 2024 में उन्होंने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था, जिसके बाद समीर मोदी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस बीच, समीर मोदी के वकीलों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि महिला 2019 से उनके साथ रिश्ते में थी और अब उन्हें ब्लैकमेल और वसूली के लिए निशाना बना रही है। वकीलों के अनुसार, समीर मोदी ने अगस्त 2025 में महिला के खिलाफ कई पुलिस अधिकारियों को ब्लैकमेल और 50 करोड़ रुपये की वसूली की शिकायत दी थी, जिसके सबूत व्हाट्सएप चैट में भी मौजूद हैं। उन्होंने इसे “कानून के प्रावधानों के दुरुपयोग और पुलिस की जल्दबाजी” करार दिया है।

यह भी पढ़ें:

मिजोरम में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 102 करोड़ की ड्रग्स बरामद!

अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर फिर से कब्ज़ा चाहता है अमेरिका, ट्रंप ने किया खुलासा

ट्रंप के भव्य स्वागत के बावजूद ब्रिटेन को मिला क्या?

चाबहार पोर्ट पर ट्रंप का कड़ा फैसला, डूबेंगे भारत के करोड़ों डॉलर्स !

Exit mobile version