26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमक्राईमनामातिरुपति लड्डू में मिलावट के साथ 235 करोड़ का घोटाला, हवाला लेनदेन...

तिरुपति लड्डू में मिलावट के साथ 235 करोड़ का घोटाला, हवाला लेनदेन और भ्रष्टाचार के आरोप

SIT की चार्जशीट के बाद ED ने जांच शुरू की

Google News Follow

Related

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) से जुड़े लड्डू प्रसादम में घी की मिलावट के बहुचर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) द्वारा दाखिल की गई विस्तृत चार्जशीट के बाद की गई है, जिसमें करीब 234.51 करोड़ रुपये के घोटाले, हवाला लेनदेन और TTD अधिकारियों व घी आपूर्तिकर्ताओं के बीच कथित मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, ED SIT की FIR, चार्जशीट और उससे जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा कर रही है। जांच का फोकस कथित मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों, घी की मिलावट के जरिए अवैध आय सृजन और हवाला के जरिए पैसे का डाइवर्जन करने वाले संभावित नेटवर्क पर है। एजेंसी यह भी पड़ताल कर रही है कि क्या ठेके, निरीक्षण और मंजूरी प्रभावित करने के लिए पैसे दिए गए और क्या इन सौदों को शेल कंपनियों, बेनामी खातों, फर्जी बिलिंग, बिचौलियों या अनौपचारिक चैनलों के जरिए छिपाया गया।

जांच का दायरा निजी डेयरी कंपनियों और उनके प्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि TTD की खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और प्रमाणन व निरीक्षण में शामिल बाहरी डेयरी विशेषज्ञ भी इसके तहत आ रहे हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकिंग व वित्तीय रिकॉर्ड, टेंडर दस्तावेज और भुगतान ट्रेल की गहन समीक्षा की जा रही है। SIT से प्राप्त चार्जशीट, रिमांड रिपोर्ट, FIR और संदिग्ध हवाला ऑपरेटर्स से जुड़ी सूचनाएं भी जांच का हिस्सा हैं। इस कथित वित्तीय नेटवर्क के तार दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, विजयवाड़ा, तिरुपति, गुजरात के कुछ हिस्सों और ग्वालियर तक फैले बताए जा रहे हैं।

SIT की चार्जशीट में क्या सामने आया:

SIT की चार्जशीट के अनुसार, यह मामला हवाला आधारित नकद लेनदेन और निजी डेयरी कंपनियों, बिचौलियों द्वारा TTD अधिकारियों को कथित रूप से दी गई अवैध रिश्वत पर केंद्रित होगा, ताकि घी के टेंडर और गुणवत्ता में छूट पाकर मंजूरी को प्रभावित किया जा सके। मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच, व्हाट्सऐप चैट्स और एक्सेल शीट्स के विश्लेषण में तत्कालीन TTD महाप्रबंधक (खरीद) और अन्य अधिकारियों को नकद भुगतान के रिकॉर्ड सामने आने का दावा किया गया है, जो कैश कूरियर और हवाला ऑपरेटरों के जरिए भेजे गए।

चार्जशीट में आरोप है कि TTD अधिकारियों और विभिन्न डेयरियों के निदेशकों ने मिलकर पवित्र प्रसादम के लिए दूषित और हानिकारक घी की आपूर्ति की। अयोग्य डेयरियों ने फर्जी दस्तावेज, जैसे लैब रिपोर्ट, FSSAI रिटर्न और अनुभव प्रमाणपत्र जमा कर अवास्तविक रूप से कम दरों पर बोली लगाई। बदले में कथित रूप से रिश्वत लेकर संयंत्र आकलन में सकारात्मक रिपोर्ट दी गई और अनियमितताओं को नजरअंदाज किया गया।

चार्जशीट के मुताबिक, शुद्ध गाय के घी की नकल करने के लिए लैक्टिक एसिड, मोनोग्लिसराइड्स और पाम, पाम कर्नेल व पामोलीन जैसे परिष्कृत तेलों का इस्तेमाल किया गया। यह भी आरोप है कि मैसूर स्थित सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की उस जांच रिपोर्ट को दबाया गया, जिसमें बीटा-सिटोस्टेरॉल पॉजिटिव पाए जाने से मिलावट की पुष्टि हुई थी।

चार्जशीट में कई कथित रिश्वत प्राप्तकर्ताओं के नाम दर्ज हैं। इनमें पूर्व TTD अध्यक्ष और YSR कांग्रेस नेता YV सुब्बारेड्डी के तत्कालीन PA कडुरु चिन्नप्पन्ना पर 50 लाख रुपये नकद लेने और आपूर्तिकर्ता पर प्रति किलो 25 रुपये देने का दबाव बनाने का आरोप है। तत्कालीन जनरल मैनेजर (खरीद) RSSVR सुब्रह्मण्यम पर 3.5 लाख रुपये नकद, एक चांदी का सिक्का और 50,000 रुपये मूल्य का सैमसंग गैलेक्सी S-20 फोन लेने का आरोप है। डेयरी विशेषज्ञ मड्डी विजयभास्कर रेड्डी पर सोने का सिक्का, हवाला के जरिए 75 लाख और निरीक्षण के लिए 7.5 लाख लेने का आरोप लगाया गया है।

SIT के अनुसार, श्री वैष्णवी डेयरी के सीईओ अपूर्व चावड़ा ने हवाला मार्गों से 19.86 करोड़ रुपये कमाए। भोल बाबा ऑर्गेनिक डेयरी के पोमिल जैन और विपिन जैन पर कमीशन एजेंट के जरिए रिश्वत भुगतान की प्रमुख भूमिका का आरोप है। चार्जशीट में दिल्ली से विजयवाड़ा, चेन्नई और हैदराबाद तक फैले टोकन-आधारित हवाला नेटवर्क औ राउंड-ट्रिपिंग  का भी जिक्र है।

जांच में दावा किया गया है कि 234.51 करोड़ रुपये का दुरुपयोग हुआ और 59,71,781 किलोग्राम दूषित घी की आपूर्ति की गई। कथित मुनाफे को वाणिज्यिक संपत्तियों की खरीद, एक आलीशान आवास के निर्माण और अत्यधिक पारिश्रमिक के रूप में डायवर्ट किया गया। SIT ने 36 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें पांच डेयरी विशेषज्ञ और TTD के नौ प्रतिनिधि शामिल हैं। आरोप है कि 2021 से 2024 के बीच TTD को यह दूषित घी सप्लाई किया गया।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा अध्यक्ष ने त्रुटियों के बावजूद विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव नहीं किया खारिज

विदेश जाने वालों से एफिडेविट लें, राज्यसभा में भाजपा सांसद ने दिया सुझाव! 

उत्तर प्रदेश : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9,12,696 करोड़ रुपए का बजट पेश किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें