30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाMumbai-Chandigarh: जिससे मांगी थी मदद,उसी ने लूटी इज्जत,नाबालिग लड़की से 13 दरिंदो...

Mumbai-Chandigarh: जिससे मांगी थी मदद,उसी ने लूटी इज्जत,नाबालिग लड़की से 13 दरिंदो ने किया रेप

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

चंडीगढ़/मुंबई। मुंबई से चंडीगढ़ पहुंची एक 14 साल की नाबालिग लड़की से साथ 13 लोगों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। दोस्त के कहने पर घर से भागी 14 साल की नाबालिग पुणे से मां-बाप को छोड़कर चंडीगढ़ पहुंची थी। उसके साथ एक युवक भी था, जो मुंबई में ही उसके संपर्क में आया था, जीआरपी को उनपर शक हुआ, तो चाइल्ड हेल्पलाइन को इस बारे में सूचित किया गया, चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर संगीता जंड नाबालिग अपने साथ ले गईं,जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पुणे में अपने माता-पिता के साथ रहती थी, उसने किसी दोस्त के साथ घर से चंडीगढ़ आने का प्लान बनाया था, उसके दोस्त ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए कहा था।

पर जब वह स्टेशन पर पहुंची, तो उसका दोस्त नहीं मिला, जिसके बाद एक ऑटो चालक ने उससे कहा कि वह स्टेशन के बाहर चले, उसे उसका दोस्त बुला रहा है,ऑटो चालक उसे बाहर लेकर आया और पानी में कुछ नशीले पदार्थों को पिला दिया, जहां बारी-बारी से उसके साथ 12 लोगों ने दुष्कर्म किया,आरोपी उसे मुंबई रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी के पास छोड़ गए, आरोप है कि उस कर्मचारी ने भी कमरे में ले जाकर नाबालिग के साथ कुकृत्य किया और उसे चंडीगढ़ की टिकट थमा दी।

नाबालिग ने बताया कि मुंबई में उसका संपर्क एक युवक से हुआ, जिससे उसकी अच्छी दोस्ती हो गई,वह अपने दोस्त के साथ मंगलवार को चंड़ीगढ़ पहुंची, संगीता जंड ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि लड़की घर से भागी है, लेकिन जब उन्होंने मामले में नाबालिग की काउंसलिंग कि तो मामले में खुलासा होता गया। पुणे पुलिस से मामले की जानकारी ली, तो पता चला कि वहां पर उक्त लड़की के गुमशुदा होने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे पुलिस की टीम हवाई मार्ग से आकर नाबालिग लड़की को अपने साथ मुंबई लेकर गई। पुणे पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें