30.7 C
Mumbai
Saturday, June 20, 2026
होमक्राईमनामा14 वर्षीय नाबालिग पर पिता और चाचा ने किया बलात्कार, दोनों मुहम्मद...

14 वर्षीय नाबालिग पर पिता और चाचा ने किया बलात्कार, दोनों मुहम्मद गिरफ्तार

चार महीने तक आसिफ ने किया यौन शोषण, शिकायत करने पर पिता फरमान ने भी लूटी अस्मत; जान से मारने की धमकी देकर रखा चुप

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की गरिमा की हैं।  एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके अपने पिता और चाचा द्वारा महीनों तक दरिंदगी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों, मुहम्मद आसिफ (चाचा) और मुहम्मद फरमान (पिता) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक दास्तान की शुरुआत लगभग चार महीने पहले हुई थी। किशोरी का सगा चाचा, मुहम्मद आसिफ, पिछले चार महीनों से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आसिफ ने किशोरी को डरा-धमका कर रखा था और बार-बार यह चेतावनी दी थी कि यदि उसने किसी को भी इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार डालेगा।

हैरानी और शर्म की बात तब सामने आई जब किशोरी ने हिम्मत जुटाकर इस अत्याचार की जानकारी अपने पिता मुहम्मद फरमान को दी। जिस पिता को अपनी बेटी की रक्षा करनी चाहिए थी, उसने बेटी की मदद करने के बजाय खुद भी नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी की माँ कई साल पहले पिता फरमान के हिंसक व्यवहार और आचरण के कारण परिवार छोड़कर चली गई थी। घर में उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था, जिसके कारण किशोरी पूरी तरह से इन दरिंदों के रहमों-करम पर थी, जिसका फायदा उठाकर इन दोनों ने महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया।

दोनों आरोपियों के जुल्मों से तंग आकर अंततः किशोरी ने शामली में रहने वाली अपनी मौसी से संपर्क किया। मौसी को आपबीती बताने के बाद, 30 अप्रैल को वह किशोरी को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस स्टेशन पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 115(2) और 351(3) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत मामला पंजीकृत किया है। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद पिता और चाचा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ के. मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, “दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी जांच और गहन तफ्तीश जारी है।”

यह भी पढ़ें:

महंगे खिलौने नहीं, प्यार और खेल से होता है बच्चे का सही विकास!

तेजपत्ता: स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी वरदान, जानिए फायदे!

गुजरात का ट्रेडिशनल वरियाली शरबत गर्मियों में भी रखे फ्रेश और हेल्दी!

फाल्टा में दोबारा मतदान के दौरान TMC के गुंडों ने मतदाताओं दी को रेप और हत्या की धमकियां

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,309फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें