27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामा2.32 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर, विजिलेंस विभाग द्वारा FIR दर्ज!

2.32 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर, विजिलेंस विभाग द्वारा FIR दर्ज!

अधिशासी अभियंता (XEN), दो उपखंड अधिकारी (SDO), बारह जूनियर इंजीनियर (JE) और एक निजी कंपनी के अधिकारी शामिल...

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बहराइच और श्रावस्ती जिलों में हुए 2.32 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो एफआईआर दर्ज की हैं। यह मामला साल 2005-06 का है, जब इस योजना के तहत भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई थीं।

विजिलेंस ने जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, उनमें उस समय के तत्कालीन अधिशासी अभियंता (XEN), दो उपखंड अधिकारी (SDO), बारह जूनियर इंजीनियर (JE) और एक निजी कंपनी के अधिकारी शामिल हैं। सभी पर भ्रष्टाचार, सरकारी धन के गबन और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विजिलेंस की जांच में क्या सामने आया?

विजिलेंस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में योजना के तहत मिली सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा कर कार्यों को दर्शाया गया, जबकि ज़मीनी स्तर पर कार्य अधूरे या बेहद खराब गुणवत्ता के थे। इसके साथ ही हरदोई जिले में भी इसी योजना के तहत अनियमितताओं को लेकर पहले से एक मामला दर्ज है, जो जांच के अधीन है। अब ताज़ा मामला सामने आने के बाद पूरे प्रकरण ने व्यापक रूप ले लिया है।

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की शुरुआत ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुँचाने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना से हजारों गांवों में रोशनी पहुंचने की उम्मीद की गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों ने इस योजना की साख पर गहरा धब्बा लगा दिया है।

विजिलेंस का बयान

विजिलेंस अधिकारियों ने कहा है कि, “जिन अधिकारियों और कंपनी कर्मचारियों को नामजद किया गया है, उनके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर उन योजनाओं में जहाँ आम जनता के हित में सरकारी पैसा खर्च किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल हिंसा: “ममता सरकार पूरी तरह फेल” सीएपीएफ की तैनाती के बाद अजय आलोक का हमला!

एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए सोनीपत में ट्रायल जारी, 252 खिलाड़ियों ने दिखाया दम!

दो नाबलिग लड़कियों के यौन शोषण आरोप में पादरी गिरफ्तार !

“पहले क्षत्रिय समाज का अपमान, अब कांशीराम का उड़ा रहे मजाक”अखिलेश यादव पर भाजपा का तीखा हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें