28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामाधूं-धूं कर जल उठे 40 बाइक और 8 दुकानें, लाखों हुआ नुकसान

धूं-धूं कर जल उठे 40 बाइक और 8 दुकानें, लाखों हुआ नुकसान

सोपारा बाजार एक अनाधिकृत बाजार बताया जाता है, जो आरक्षित जमीन पर क़ई वर्षो से चलाया जा रहा है |

Google News Follow

धूं-धूं कर जल उठे 40 बाइक और 8 दुकानें, लाखों हुआ नुकसानवसई-विरार शहर महानगर पालिका के नालासोपारा पश्चिम स्थित सोपारा बाजार में अचानक लगी भीषण आग में पार्किंग में खड़ी 40 बाइक और 8 दुकाने जलकर खाक हो गयी| स्थानिक लोगों ने पार्किंग और दुकानों में लगी आग की सूचना पालिका अग्निशमन को दी| आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया |

गौरतलब है कि नालासोपारा पश्चिम स्थित एसटी डिपो के पास सोपारा बाजार है| इसी के पास रोड की दिशा में गद्दे की दुकान है| उसके बगल में मोटर गैरेज है और ठीक उसके बाजू में ऑइल की दुकान भी है| सायं 4.00 बजे के आसपास गद्दे की दुकान में आग लगने की घटना हुई| देखते ही देखते दुकान के पीछे अवैध रूप से चलाये जा रहे बाइक पार्किंग को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया|

इस दौरान पार्किंग में खड़ी लगभग 40 बाइक जलकर खाक हो गयी| यही नहीं इस आग की आगोश में आसपास की 8 दुकानें भी जलकर खाक हो गयी| स्थानीय लोगों की तत्परता व अग्निशमन दल का घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया| आग की इस घटना में करोड़ों रूपये की धनहानि होने का अनुमान लगाया जा रहा है|

बता दें कि सोपारा बाजार एक अनाधिकृत बाजार बताया जाता है, जो आरक्षित जमीन पर क़ई वर्षो से चलाया जा रहा है | जिसमें बड़ी संख्या में अनधिकृत दुकानें और अवैध पार्किंग लॉट भी बनाया गया है, जहां पर गाड़ियां पार्किंग कर पैसे लिए जाते हैं, जिसका कोई फायर एनओसी नहीं है और नही मनपा की ओर से कोई अनुमति दी गयी है|

आग की सूचना मिलते ही नालासोपारा पश्चिम पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची| फ़िलहाल अभी तक आग लगने के सही कारणों का बात नहीं लग पाया है| पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है|

यह भी पढ़ें-

Supreme Court: अवैध कॉलोनियां, शहरी विकास के लिए समस्‍या

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें