26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाटीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में...

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत

चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में एक जनसभा आयोजित की गई थी। हादसा तब हुआ जब चंद्रबाबू नायडू का काफिला इलाके से गुजर रहा था। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर बाद दो अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के अभियान के तहत जिले का दौरा कर रहे थे और हजारों समर्थक कंदुकुर में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे।

जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद यह भगदड़ मची। वहीं बैठक स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बैठक के दौरान लोगों के बीच कुछ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। नायडू ने तुरंत सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल भी जाना है।

ये भी देखें 

समृद्धि हाईवे पर हादसों का सिलसिला: वाशिम फाउंटेन के पास दो की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें