29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाप्यार के लिए रची साजिश! शार्पशूटरों से करवा दिया व्यापारी पर जानलेवा...

प्यार के लिए रची साजिश! शार्पशूटरों से करवा दिया व्यापारी पर जानलेवा हमला

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने डोम्बिवली के एक शख्स को जयपुर के एक व्यापारी पर जानलेवा हमला करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यापारी की पत्नी से प्रेम करता था। पहले दंपति डोम्बिवली में ही रह रहे थे, लेकिन आरोपी की वजह से जयपुर चले गए। इसके बाद आरोपी ने दो शूटरों की सहायता से व्यापारी पर हमला करवाया। इस मामले में आरोपी पर राजस्थान में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी को राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है।
ठाणे की क्राइम ब्रांच पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जयपुर में 16 जून को बाइक सवार दो लोगों ने 41 वर्षीय एक व्यापारी पर गोली चलाई थी। हमले में व्यापारी घायल हो गया था। इस मामले में आरोपी कमलेश शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। आरंभिक जांच के अनुसार आरोपी शिंदे ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में रहता है। उसने व्यापारी की हत्या के लिए दो शॉर्प शूटरों को सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी उक्त व्यापारी की पत्नी को यौन प्रताड़ना देता था। इसके बाद यह दंपती डोम्बिवली छोड़कर जयपुर शिफ्ट हो गए थे, लेकिन शिंदे ने उनका वहां तक पीछा किया। उसने दो शॉर्प शूटरों की सहायता ली और उन्हें व्यापारी की हत्या का जिम्मा सौंप दिया। शॉर्प शूटरों ने तय योजना के अनुसार जयपुर में व्यापारी पर गोली चला दी। हालांकि व्यापारी की जान बच गई। इस मामले में जयपुर के करणी विहार पुसिल थाने में मामला दर्ज किया गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें