28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनिया10 दिन की बच्ची के दिल में था छेद, मासूम के लिए...

10 दिन की बच्ची के दिल में था छेद, मासूम के लिए फरिश्ता बनें सोनू सूद

राजस्थान से मुंबई बुलाकर करवाया ऑपरेशन

Google News Follow

मुंबई। राजस्थान में 10 दिन की जालोर की रहने वाली इस बच्ची के दिल में छेद है। बच्ची के घरवालों के पास इतनी पूंजी नहीं थी कि ऑपरेशन का खर्चा उठा सके। ऐसे में सोशल मीडिया पर बच्ची के लिए मदद मांगी गई। मामला जब सोनू सूद तक पहुंचा तो उन्होंने बच्ची के ऑपरेशन की जवाबदारी ली। इसके बाद मुंबई में बच्ची का ऑपरेशन हुआ और अब वो पूरी तरह ठीक है। सोनू सूद की मदद पर बच्ची के पड़ोसी दिलीप सोलंकी ने एक्टर का आभार जताया है। सोनू सूद ने उन्हें जवाब देते हुए पूछा- दोस्त पार्टी कब दोगे? ऑपरेशन के बाद सोमवार को जब बच्ची अपने घर जालोर पहुंची तो यहां आरती उतार कर उसका स्वागत किया गया। बच्ची का नाम भी सोनू सूद के नाम पर सोनू रखा गया है।

बच्ची के पड़ोस में रहने वाले दिलीप सोलंकी ने ट्वीट करते हुए लिखा- सर आपकी मदद से सोनू के दिल का ऑपरेशन हुआ और उसे एक नया जीवन मिला है। हितेश जी जैन बच्ची को जालोर घर तक लेकर पहुंच गए हैं। इस मदद के लिए भगाराम माली का परिवार जीवन भर आपका आभारी रहेगा…धन्यवाद। दिलीप सोलंकी के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए पूछा- आज की सबसे खूबसूरत तस्वीर! मुझे पार्टी कब दोगे दोस्त? बता दें कि जन्म से ही सोनू के दिल में छेद था। बच्ची के पड़ोसी ने ट्वीट कर सोनू सूद से मदद मांगी तो उन्होंने ऑपरेशन करवाने का जिम्मा लिया। 10 जून को पिता भगाराम माली के साथ बच्ची को एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था। जहां पर मुंबई के एक अस्पताल में 14 जून को सर्जरी की गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें