29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामामणिपुर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद !

मणिपुर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद !

शहीद जवान का नाम अजय कुमार झा बताया जा रहा है जो की बिहार का रहिवासी था। साथ ही में जख्मी जवानों में जिरीबाम के एक पुलिस उपनिरीक्षक भी है।

Google News Follow

मणिपुर के जिरीबाम में मोनबुंग गांव के पास सीआरपीफ और राज्य पुलिस दल सयुंक्त होकर कॉम्बिंग ऑपरेशन के लिए निकला था, जहां अज्ञात हमलावरों ने सेना के जवानों पर अंधाधुंद गोलीबारी शुरु कर दी। इस हमले में केंद्रीय सुरक्षा बल के एक जवान वीरगती को प्राप्त हुआ, और अन्य तीन जवान घायल हो गए।

शहीद जवान का नाम अजय कुमार झा बताया जा रहा है जो की बिहार का रहिवासी था। साथ ही में जख्मी जवानों में जिरीबाम के एक पुलिस उपनिरीक्षक भी है। बता दें की कई महीनों से इस इलाके में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बढ़ गई है।

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हथियारों का जखीरा जब्त कर लिया है। पुलिस ने जो सामान बरामद किया है उनमें एक एके – 56 राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक लोकल एसएलआर, पिस्तौल का बड़ा जत्था, ग्रेनेड बम और राउंड्स शामिल हैं। इंफाल पश्चिम जिले के खुयाथोंग और नागमपाल इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को एक एक्सकैलिबर राइफल, 7.62 मिमी एआर और एक एमए-3 एमके-II राइफल बरामद की गई।

यह भी पढ़े-

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ कार्यालय पर हमला, एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा…!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें