29.2 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमक्राईमनामाकैंसर ठीक करने के झांसे से आदिवासियों को लुभाया, एक पादरी गिरफ्तार

कैंसर ठीक करने के झांसे से आदिवासियों को लुभाया, एक पादरी गिरफ्तार

‘फेथ हीलिंग’ के नाम पर धर्मांतरण

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के गुना जिले में ‘फेथ हीलिंग’ यानी चमत्कारी उपचार के नाम पर कथित धर्मांतरण रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी पादरी उत्तम बरेला को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी विकास बरेला की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को मोहनपुर खुर्द गांव में ईस्टर के नाम पर एक बड़ी प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी, जिसमें स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों को धर्मांतरण के लिए कथित तौर पर प्रेरित किया गया। इस संबंध में 10 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी विवेक अस्थाना और थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदौरिया के नेतृत्व में तीन टीमों ने कार्रवाई की। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने उत्तम बरेला को गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला करौद गांव निवासी बृजेश बैरागी की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को जब वह मोहनपुर खुर्द से गुजर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि एक बड़े टेंट में सैकड़ों लोग इकट्ठा हैं, जहां ‘हीलिंग सभा’ चल रही थी। शिकायत के अनुसार, पादरी लोगों के सिर पर हाथ रखकर धार्मिक अनुष्ठान किया और यह दावा किया कि कैंसर समेत गंभीर बीमारियाँ ईसाई धर्म में विश्वास के ज़रिए ठीक हो सकती है।

बैरागी ने आरोप लगाया कि स्थानीय भील आदिवासी समुदाय के लोगों को इलाज और आर्थिक मदद का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सभा के दौरान करीब 300-400 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें दो बकरों और लगभग 40 मुर्गों की बलि दी गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि लोगों को यह चेतावनी दी गई कि यदि वे धर्मांतरण नहीं करेंगे, तो उनकी बीमारी असाध्य हो जाएगी। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया कि धर्म बदलने के बाद भी उन्हें अपना नाम या जाति बदलने की जरूरत नहीं होगी और वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेते रहेंगे।

पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस गतिविधि के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या बाहरी फंडिंग जुड़ी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी संदेह जताया है कि इस तरह के आयोजनों के जरिए संगठित तरीके से धर्मांतरण की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप की चीन को चेतावनी: “ईरान को हथियार दिए तो होंगे बड़े परिणाम”

IPL 2026:दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर लगा कड़ा जुर्माना

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें