31.4 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Google News Follow

Related

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा भोसले को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। डॉ. समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया। फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है।

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक फिल्मों में गायकी की है और हजारों गीतों को अपनी अनोखी आवाज दी है। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है।

उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने अभी तक आशा भोसले की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, जहां डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रहे हैं।

आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे अभी भी सक्रिय हैं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आशा भोसले की स्थिति स्थिर होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

शांति वार्ता की विफलता के लिए ईरान ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर ईडी की फिर छापेमारी

“हम लेबनान के साथ पीढ़ियों तक चलने वाला शांति समझौता चाहते हैं”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,089फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें