32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाAAP विधायक के सहयोगी का कबूलनामा हथियार और कैश अमानतुल्लाह के  

AAP विधायक के सहयोगी का कबूलनामा हथियार और कैश अमानतुल्लाह के  

 हामिद अली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है

Google News Follow

आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खान के सहयोगी हामिद अली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हामिद के ही घर से गैर लाइसेंसी हथियार कारतूस और 12 लाख रुपये कैश बरामद किया गया था। इससे पहले अमानतुल्लाह को भी गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। जहां यह चीजें बरामद किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पूछताछ में हामिद अली ने यह कबूल किया है उसके घर से बरामद हथियार और कैश अमानतुल्लाह खान के हैं। हामिद अली ने पुलिस को बताया कि पैसों का जो लेनदेन किया गया है वह अमानतुल्लाह खान के निर्देश पर किया गया है। गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को  जो कार्रवाई अमानतुल्लाह के खिलाफ की थी। वह वक्फ बोर्ड भर्ती अनियमितता पाए जाने के बाद की गई। बताया जाता है कि यह मामला दो साल पुराना है। इस मामले में तीन मामले दर्ज किये गए हैं एक मामला हामिद अली के खिलाफ दर्ज किया गया जिस पर बिना लाइसेंस के हथियार और कारतूस रखने  के मामले में है। जिसके बाद हामिद को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि, दूसरा मामला कौशर इमाम सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज किया। इसके यहां से भी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किया गया है।  बताया जाता है कि अमानतुल्लाह ने  वक्फ बोर्ड में 32 लोगों सरकारी नियमों को ताख पर रखकर भर्ती किया गया है। इस संबंध में बोर्ड के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने खान के खिलाफ आरोप लगाया था बोर्ड भर्ती में गड़बड़ियां की हैं साथ ही उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी दिया था।

ये भी पढ़ें 

 

ईरान में 22 वर्षीय महिला की मौत से दुनिया भर आक्रोश​ ​​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें