29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाकेन्या में तीन भारतीयों का किडनैप

केन्या में तीन भारतीयों का किडनैप

छह लोगों को गिरफ्तार किया

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

केन्या में अपहृत तीन भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित वापस भारत लाया गया है। नैरोबी में भारतीय मिशन ने कहा, ‘भारतीय हाई कमीशन ने हाल ही में केन्या में अपहृत किए गए पंजाब के तीन भारतीय नागरिकों को बचाने, उनकी सुरक्षा और उन्हें वापस लाने में मदद की।’

हाई कमीशन ने केन्याई अधिकारियों, खासकर डायरेक्टरेट आफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन्स (डीसीआइ) के साथ मिलकर काम किया। डीसीआइ ने 11 अगस्त को मानव तस्करी के एक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था और तीन भारतीय नागरिकों को बचाया। पांच अगस्त को केन्या पहुंचने के बाद ये तीनों लापता हो गए थे और उन्हें किआम्बु काउंटी के रुइरू इलाके में फोर्ट जीसस में एक दो-बेडरूम वाले घर में पाया गया।

पता चला है कि एयरपोर्ट से निकलने के बाद ही इनका अपहरण कर लिया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भारतीय नागरिक, दो पाकिस्तानी नागरिक और दो केन्याई नागरिक शामिल थे। उस जगह पर एक नाबालिग केन्याई भी मिला, जो घरेलू काम कर रहा था। पूछताछ में पता चला है कि वे भारतीयों को इथियोपिया के रास्ते इटली भेजने वाले थे।

यह भी पढ़ें-

विश्व बांस दिवस : सिर्फ घास नहीं, ‘ग्रीन स्टील’ है बांस, पर्यावरण में भी खास योगदान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें