26 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमक्राईमनामाAction: अनिल देशमुख को ED का समन,पूछताछ के लिए 11 बजे बुलाया

Action: अनिल देशमुख को ED का समन,पूछताछ के लिए 11 बजे बुलाया

Google News Follow

Related

मुंबई। आख़िरकार जो आशंका थी वही हुआ,अब महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ED ने समन जारी कर पूछताछ के लिए 11 बजे बुलाया है। बता दें कि शुक्रवार को ईडी ने देशमुख के घर पर छापेमारी की थी। इससे पहले अनिल देशमुख के दो निजी सचिवों को ईडी ने गिरफ्तार किया। देशमुख को पीएमएलए के तहत समन जारी किया गया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके दो सहायकों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के मुंबई में बलार्ड इस्टेट स्थित कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति सहयोग नहीं कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि अनिल देशमुख मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में इस मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। देशमुख को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉनड्रिंग एक्ट यानी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है और कहा गया है कि उन्हें सुबह 11 बजे तक पेश होना होगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें