27.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमक्राईमनामाअभिनेत्री केतकी चितले को 21 एफआईआर पर नहीं करेंगे गिरफ्तार

अभिनेत्री केतकी चितले को 21 एफआईआर पर नहीं करेंगे गिरफ्तार

हाईकोर्ट में राज्य सरकार का आश्वासन

Google News Follow

Related

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का कारण एक महिने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटी फिल्म अभिनेत्री केतकी चितले को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने बांबे हाईकोर्ट में कहा है कि चितले के खिलाफ दर्ज अन्य 21 एफआईआर के मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। चितले ने अपने खिलाफ राज्यभर में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। चितले के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में 22 प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें से कलवा में दर्ज एक एफआईआर पर चितले की गिरफ्तारी हुई थी।

अभिनेत्री को कलवा पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में गत 14 मई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें ठाणे की एक अदालत से पिछले हफ्ते जमानत मिल गई थी। इसके पहले इस महीने चितले ने प्राथमिकी को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति एन आर बोर्कर की पीठ के समक्ष सोमवार को यह याचिका सुनवाई के लिए आई। लोक अभियोजक अरुण कामत पई ने अपने बयान में कहा कि याचिकाकर्ता को बाकी के 21 मामलों में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पीठ ने कामत के बयान को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को तय की।
ये भी पढ़ें 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला बालासाहेब के हिंदुत्व की जीत – एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र संकट : भाजपा ने बुलाई कोर कमेटी की बैठक​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,007फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें