28 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमक्राईमनामासोना तस्करी में आरोपी अभिनेत्री की जमानत याचिका ख़ारिज !

सोना तस्करी में आरोपी अभिनेत्री की जमानत याचिका ख़ारिज !

आरोपी तरुण राजू और साहिल सकारिया जैन पर भी सीओएफईपीओएसए अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Google News Follow

Related

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी मामले में बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शनिवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही, दूसरे आरोपी तरुण राजू को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति सावनूर विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में आदेश पारित किया।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब रान्या राव की जमानत याचिका खारिज की गई हो। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है। इस मामले में रान्या राव के खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974 (सीओएफईपीओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अधिनियम के तहत केंद्र या राज्य सरकार किसी आरोपी को अधिकतम एक साल तक हिरासत में रख सकती है।

केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), जो वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली प्रमुख एजेंसी है, ने रान्या राव और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीओएफईपीओएसए अधिनियम लागू किया। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों ने यह कदम रान्या राव और अन्य आरोपियों द्वारा जमानत प्राप्त करने के कई प्रयासों के बाद उठाया है। अन्य आरोपी तरुण राजू और साहिल सकारिया जैन पर भी सीओएफईपीओएसए अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

रान्या राव, जो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, को 3 मार्च को 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। रान्या राव और अन्य दो आरोपी फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं। मामले की जांच डीआरआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है।

राज्य सरकार ने इस मामले में डीजीपी रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई है, और इस संबंध में रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि रान्या राव ने मामले के तीसरे आरोपी जैन के साथ मिलकर हवाला लेनदेन किया था। डीआरआई की जांच से यह खुलासा हुआ है कि जैन की मदद से रान्या राव ने 49.6 किलोग्राम सोने की तस्करी की और 38.4 करोड़ रुपये के हवाला धन को दुबई में स्थानांतरित किया।

यह भी पढ़ें:

UP की 57 नगर पालिकाएं बनेंगी स्मार्ट, 40,000 करोड़ रुपये से होगा विकास!

चेन्नई की हार के बाद थाला खोया आपा, माना नहीं किया अच्छा प्रदर्शन!

नितेश राणे के ‘सोच कर खरीदें’ से अबू आजमी की किरकिरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें