27.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाक्रूरता की हदें पार: श्रद्धा के बाद आफताब आमीन के निशाने पर कौन...

क्रूरता की हदें पार: श्रद्धा के बाद आफताब आमीन के निशाने पर कौन थी? 

  श्रद्धा की हत्या के बाद नई गर्लफ्रेंड के साथ उसी कमरे में रहा आफताब आमीन

Google News Follow

श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस अब सबूतों की तलाश में जुट गई है। आफताब आमीन ने श्रद्धा के टुकड़ों को किन किन स्थानों पर फेंका, इसकी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पुलिस उसे जंगलों में ले जाकर शव के टुकड़ों की भी तलाश कर रही है। वहीं आफताब आमीन के बारे में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, श्रद्धा की हत्या के बाद दो महीने बाद आफताब आमीन इतना बेख़ौफ़ हो गया था कि उसने एक बार फिर डेटिंग ऐप पर सक्रिय हो गया था। जहां उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में श्रद्धा के शव के टुकड़े थे उसी कमरे में जून और जुलाई में अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ था।

कहा जा रहा है कि आफताब आमीन को अपने किये पर कोई पछतावा या कानून का कोई डर  नहीं है। वहीं, पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि हत्या वाले दिन जब श्रद्धा ने आफताब आमीन से शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया उसके बाद उसने  सबूत मिटाने के लिए  इंटरनेट पर सर्च कर जानकारी जुटाई। इसके बाद अगले दिन उसने इलेक्ट्रिक आरी से श्रद्धा के शव के कई टुकड़े किये। उसने अपने और श्रद्धा के कपड़ों को कूड़े वाले वैन में डाल दिए। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव टुकड़ों को फ्रिज और अन्य जगहों पर रख दिया।

बताया जा रहा है कि आफताब आमीन ने सबूत मिटाने के के लिए बाजार से एसिड लाकर फर्श को धो दिया था। ताकि फॉरेंसिक जांच के दौरान किसी प्रकार का सबूत नहीं मिले। इतना ही नहीं उसने हत्या के दो दिन बाद तक श्रद्धा के शव को छोटे छोटे टुकड़े किए। उसके बाद दो माह तक उसने उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा।  वहीं उसने श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट को  भी सक्रिय किया ताकि किसी को किसी प्रकार का शक न हो। इतना ही नहीं उसने श्रद्धा के दोस्तों से श्रद्धा बनकर चैट करता था। आमीन इतना शातिर था कि उसने श्रद्धा बनकर उसके दोस्तों से 9 जून तक चैट की। जिसके वजह से पुलिस भी चकमा खाती रही।

बता दें कि श्रद्धा मुंबई से आकर छतरपुर में रह रही थी। वह आफताब आमीन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। जब श्रद्धा ने आमीन से शादी करने की मांग की तो उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आमीन ने श्रद्धा के शव के टुकड़े को छुपाने के लिए 300 लीटर का फ्रिज भी खरीद लाया था। जिसमें उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर रख दिया था। और वह रोज एक टुकड़ा फेंकने के लिए जंगल जाता था। उसने इस हत्या को अंजाम देना के लिए अमेरिकी क्राइम शो ‘डेक्सटर’ से सीख ली थी। आफताब आमीन पूनावाला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें

बॉयफ्रेंड ने मुंबई की लड़की के किये 35 टुकड़े, रोज फेंकने जाता था जंगल  

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा करने के मामले में 17 को आएगा फैसला  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें