27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाधमकी: सलमान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, गैंगस्टर से जेल में पूछताछ 

धमकी: सलमान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, गैंगस्टर से जेल में पूछताछ 

Google News Follow

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को रविवार को जान से मारने की मिली धमकी के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। यह धमकी रविवार को एक पत्र के माध्यम से दी गई थी। यह पत्र सलमान खान के पिता सलीम खान को मिला था। जब वह सुबह चहलकदमी के लिए बैंड स्टैंड प्रोमेनाड गए थे। इसके बाद सलीम खान ने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया था। अब मुंबई पुलिस  सोमवार को उनके घर पहुंची और अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

गौरतलब है कि धमकी वाले पत्र में कहा गया था कि सलीम खान और सलमान खान तुम्हारा भी हाल मूसेवाला जैसा होगा। इसके बाद सलीम खान ने बांद्रा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज  कराया था। सलीम खान में अपनी शिकायत में कहा कि रोज की तरह रविवार को भी बैंडस्टैंड प्रॉमेनाड वॉकिंग के लिए गए थे। जहां एक ही बेंच पर बैठना फिक्स है. इस समय वे अपने दो बॉडी गार्ड के साथ थे। जिसे बाद  बेंच एक पत्र मिला जिसमें मुझे और मेरे बेटे सलमान खान को सम्बोधित किया गया था। जिसमें कहा गया था कि सलीम खान और सलमान खान तुम्हारा भी हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।

इसके बाद सोमवार को सलमान खान के घर ज्वाइंट कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल और डीसीपी  मंजूनाथ शेंगे पहुंचे थे। पत्र में मूसेवाला जैसे हाल किये जाने की धमकी के कारण पूरा शक लॉरेंस बिश्नोई के ऊपर जा रहा है। जिसके बाद इस मामले में तिहाड़ जेल में पूछताछ की गई है।

ये भी पढ़ें 

 

सलीम खान परिवार को मिली जान से मारने की धमकी?

​भारतीय राजदूत तलब, ​​कार्रवाई​ ​पर मुस्लिम देशों ने किया भाजपा की तारीफ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें