28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामा20 मिनट में 17 किलो सोना-कैश लूटा, 2 घंटे में पुलिस ने...

20 मिनट में 17 किलो सोना-कैश लूटा, 2 घंटे में पुलिस ने दो बदमाशों को ‘ठोंका’

Google News Follow

आगरा। आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े केवल 20 मिनट में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी 17 किलो सोना और कैश लूटकर फरार दो बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने इनकी घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाशों से लूट का सामान बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि शहर के थाना कमला नगर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे के आसपास चार हथियारों से लैस बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में घुस गए। शाखा में बदमाशों को देखकर यहां के स्टाफ में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर बदमाशों ने यहां मौजूद लोगों को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बना लिया और फिर जमकर लूटपाट की। करीब 20 मिनट तक हुई लूटपाट के दौरान बदमाश यहां से 17 किलो सोना और पांच लाख से ज्यादा का कैश लूट लिया और गोल्ड लोन कंपनी की शाखा का गेट बंद करके भाग गए। कर्मचारियों ने किसी तरह लोगों की मदद से बाहर का गेट खुलवाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
शहर में इतनी बड़ी वारदात की खबर पाते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद समेत कई अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुटी। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था। पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी। पुलिस की सतर्कता के चलते एत्मादपुर क्षेत्र में खंदौली मार्ग से दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें