29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनियमों का पालन कर शूटिंग शुरू कर सकते हैं फिल्म निर्माता: सीएम...

नियमों का पालन कर शूटिंग शुरू कर सकते हैं फिल्म निर्माता: सीएम ठाकरे

Google News Follow

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को फिल्म एवं टेलीविजन निर्माताओं से कहा कि वे मुंबई एवं इसके आसपास अपने शूटिंग स्थल एवं समयसारिणी के संबंध में पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करें। निर्माताओं ने शूटिंग के लिए अपराह्न चार बजे तक की निर्धारित समयसीमा को बढ़ाने की मांग की थी। फिल्म प्रोड्यूसर गिल्ड के सदस्यों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नियमित तौर पर कोविड-19 परीक्षण किए जाने, वायरस से बचाव संबंधी नियमों का पालन करने के साथ ही सिनेमा से जुड़े कलाकारों एवं अन्य श्रमिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान फिल्मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा, रितेश सिधवानी, नागराज मंजुले, सुबोध भावे और रवि जाधव समेत अन्य मौजूद रहे। इस दौरान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले और राज्य कोविड-19 कार्य बल के सदस्य भी मौजूद रहे। बयान के मुताबिक, गिल्ड के सदस्यों ने शूटिंग के निर्धारित समय अपराह्न चार बजे को और बढ़ाने की मांग की तथा आश्वासन दिया कि वे कोविड-19 बचाव नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें