29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामाआलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट 77 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में...

आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट 77 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार!

8 जुलाई को शेट्टी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेट्टी पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस और उनके व्यक्तिगत खातों से यह राशि धोखे से हड़प ली।

यह गिरफ्तारी बेंगलुरु से की गई है, जहां वेदिका बीते कई महीनों से फरार चल रही थीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें एफआईआर दर्ज होने के लगभग पांच महीने बाद गिरफ्तार किया गया। यह मामला खुद आलिया की मां सोनी राजदान द्वारा जुहू पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, शेट्टी ने दो साल की अवधि में फर्जी हस्ताक्षर करके 76.9 लाख रुपये गबन किए। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 8 जुलाई को शेट्टी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि आगे और खुलासे हो सकते हैं।

फिलहाल आलिया भट्ट या उनकी टीम की तरफ से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने 2021 में अपना प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स शुरू किया था, जिसका उद्देश्य दिल छू लेने वाली और वास्तविक कहानियों पर आधारित फिल्में बनाना है। उनकी पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाई गई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अगली बार स्पाय यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी, जिसमें विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

साइटिका हो या बढ़ती उम्र की समस्याएं, खत्म करने में विशेष रूप से प्रभावी ‘पश्चिमोत्तासन’!

निष्क्रिय जनधन खातों को बंद करने की रिपोर्ट्स का सरकार ने खंडन किया!

सावन विशेष: महादेव से जुड़ा है नीलकंठ पक्षी, दर्शन से मिलता है पुण्य फल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें