31 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाअमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, फरार आरोपियों की तलाश जारी

अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अमृतसर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की एक खेप जब्त की है। पंजाब पुलिस अब इससे जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (IPS) ने रविवार (29 मार्च)को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की एक खेप को नाकाम करते हुए दो 9एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस खेप का संबंध गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों से है और इसका इस्तेमाल पूरे पंजाब में आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए किया जाना था। इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना भी है। पंजाब पुलिस अपने जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत अवैध हथियारों, संगठित अपराध और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ताकि पंजाब में नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

इससे कुछ दिन पहले अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने भी एक बड़ा कामयाबी हासिल की थी। टीम ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 10 विदेशी पिस्टल के साथ कई मैगजीन बरामद की।

ये आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के कहने पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ मिलकर अवैध हथियारों को भारत में लाने की कोशिश कर रहे थे। इन हथियारों का उद्देश्य पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच वितरण करना था।

यह भी पढ़ें:

नेपाल: बलेन्द्र शाह सरकार का बड़ा फैसला;100 पॉइंट रोडमैप जारी, छात्र राजनीती पर रोक

न्यायिक अधिकारियों को कूच बिहार से टीएमसी नेता का धमकी भरा पत्र मामला

सऊदी बेस पर ईरानी हमले में अमेरिकी E-3 Sentry AWACS विमान ध्वस्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,215फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें