30 C
Mumbai
Friday, December 5, 2025
होमक्राईमनामाअसम में बड़ा हादसा 30 यात्रियों से भरी नाव ब्रह्मपुत्र नदी में...

असम में बड़ा हादसा 30 यात्रियों से भरी नाव ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी

नाव में सवार एक सरकारी अधिकारी और स्कूली छात्र तथा कई अन्य लोग लापता हैं| एक अधिकारी ने बताया कि नाव भाषानी जा रही थी और वह धुबरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर अडबरी में एक पुल के खंबे से जा टकराई और पलट गई|

Google News Follow

Related

असम में धुबरी जिले के ब्रह्मपुत्र नदी में ​ एक ​बड़ा हादसा हुआ है| गुरुवार को​ ​करीब 30 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई​, जिससे कई लोग डूब गए|​ इस घटना में​ 6​​ से 7​ ​लोग अब भी लापता हैं|​​ ​जिले के उपायुक्त एमपी अंबामुथन ​ने बताया की राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है|
इस हादसे में धुबरी मंडल​​ अधिकारी संजू दास भी लापता हैं|​​ असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी के अनुसार बचाव दल ने नदी में बचाव कार्य शुरू कर दिया है​,​जो तैर सकते थे उन्हें बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि नाव में लगभग सौ यात्री सवार थे और उस पर 10 मोटर साइकिल भी लादीं गईं थीं| नाव में सवार एक सरकारी अधिकारी और स्कूली छात्र तथा कई अन्य लोग लापता हैं| एक अधिकारी ने बताया कि नाव भाषानी जा रही थी और वह धुबरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर अडबरी में एक पुल के खंबे से जा टकराई और पलट गई| अधिकारी ने कहा कि अब तक 15 लोगों को बचाया जा सका है|
बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी में आए दिन बाढ़ की वजह से ऐसे हादसे होते रहते हैं| कुछ दिन पहले असम के ही सोनितपुर जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटी थी| नाव में तीन जवान सवार थे|दो जवान तैर कर निकल गए थे जबकि एक जवान लापता हो गया था| राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और सीमा सुरक्षा बल की टीमों को खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।
​यह भी पढ़ें-​

​अशोक गहलोत अध्यक्ष​ ​पद की दौड़ ​​​से बाहर​​, सोनिया गांधी की माफी​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,713फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें