24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामामां-बाप का खौफनाक ​कदम​​, महिला की हत्या कर 10 माह के बच्चे...

मां-बाप का खौफनाक ​कदम​​, महिला की हत्या कर 10 माह के बच्चे की हत्या​ !

सिमलुगुरी पुलिस ने एक महिला की हत्या और उसके बेटे के अपहरण के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Google News Follow
असम में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आयी है, जहां एक दंपति ने अपनी निःसंतान बेटी को जन्म देने के लिए एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दंपती के अलावा उनके बेटे और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दंपति ने एक महिला की हत्या इसलिए कर दी ताकि उनकी निःसंतान बेटी को बच्चा हो सके। पुलिस के अनुसार दंपति की बेटी हिमाचल प्रदेश में रहती है और लंबे समय से निःसंतान है।
सिमलुगुरी पुलिस ने एक महिला की हत्या और उसके बेटे के अपहरण के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह चराइदेव जिले के राजाबाड़ी चाय बागान के नाले में एक महिला का शव मिला है| महिला का नाम केंदुगुरी बाइलुंग गांव की नीतूमोनी लुखुराखोन है।
साथ ही, सूत्रों ने कहा कि नीतुमोनी अपने दस महीने के बेटे के साथ सोमवार शाम को सिमलुगुरी शहर के बाजार जाने के दौरान लापता हो गई थी। सिमलुगुरी, शिवसागर, चराईदेव और जोरहाट की पुलिस ने मंगलवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बच्चे को हिरासत में ले लिया|
पुलिस ने कहा कि बच्चे को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना था। सिमलुगुरी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सिस्ता गोगोई उर्फ हीरामई नाम की एक महिला और उसके पति बसंत गोगोई को टेंगापुखुरी से सिमलुगुरी रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार किया। इस मामले में शामिल होने के संदेह में पुलिस ने बुधवार को हीरामई के बेटे प्रशांत गोगोई और नीतूमोनी लुखुराखोन की मां बॉबी लुखुराखोन को गिरफ्तार कर लिया|
यह भी पढ़ें-

माउंट एवरेस्ट से दिखती है ‘दुनिया’​: धरती के सबसे ऊंचे से 360 डिग्री का वीडियो वायरल​ !​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें