31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमक्राईमनामाअसम: जामा मस्जिद के इमाम को पॉक्सो के तहत 20 साल की...

असम: जामा मस्जिद के इमाम को पॉक्सो के तहत 20 साल की सजा!

भूरागांव थाना से मार्च 2023 में नाबालिग पर मंजिल इस्लाम द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई थी। 28 वर्षीय मंजिल इस्लाम की पीड़िता से पहचान जब हुई तब वो बालिंडोंगा जामा मस्जिद का इमाम था। उसने नाबालिग का बलात्कार करके उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Google News Follow

Related

मामला आसाम के मोरीगांव जिले का है, जहां अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश ने इमाम को नाबालिग का लैंगिक शोषण करने के लिए 20 साल की कड़ी सजा सुनाई है। नाबालिग का शोषण करनेवाले दरिंदे का नाम इमाम मंजिल इस्लाम है।

जानकारी के अनुसार, भूरागांव थाना से मार्च 2023 में नाबालिग पर मंजिल इस्लाम द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई थी। 28 वर्षीय मंजिल इस्लाम की पीड़िता से पहचान जब हुई तब वो बालिंडोंगा जामा मस्जिद का इमाम था। उसने नाबालिग का बलात्कार करके उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

अदालत ने सभी सबूतों की जांच की, जिनसे इमाम पर नाबालिग के यौन शोषण करने का खुलासा हुआ। दरिंदे मंजिल इस्लाम ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अदालत ने आखिरकार उसे POCSO अधिनियम के तहत 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 का आर्थिक जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़ें:

इस राज्य में ​भाजपा​ ने बिना चुनाव लड़े 71 फीसदी सीटें जीत लीं​ ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें