29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामामणिपुर में बड़ी साजिश नाकाम, असम राइफल्स ने डिफ्यूज किया आईईडी!

मणिपुर में बड़ी साजिश नाकाम, असम राइफल्स ने डिफ्यूज किया आईईडी!

Google News Follow

मणिपुर में आतंकी साजिश को असम राइफल्स ने समय रहते नाकाम कर दिया। राज्य के काकचिंग जिले में शुक्रवार (26 सितंबर) को असम राइफल्स ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 8.467 किलो का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। यह विस्फोटक वांगू लमखाई रोड के पास छिपाकर रखा गया था।

असम राइफल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस ऑपरेशन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,“असम राइफल्स ने वांगू पुलिस के साथ मिलकर मणिपुर के काकचिंग जिले में स्थित वांगू लमखाई रोड के पास 8.467 किलो की आईईडी को बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। इस डिवाइस में टीएनटी, स्प्लिंटर्स, स्क्रू और एक डेटोनेटर शामिल था, जिसे बम निरोधक विशेषज्ञों ने कुशलता से डिफ्यूज किया, जिससे नागरिकों की जान को बड़ा खतरा टल गया।”

मणिपुर में सुरक्षा एजेंसियां लगातार उग्रवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इससे पहले 23 सितंबर को सेना और अन्य बलों ने संयुक्त अभियान के दौरान विभिन्न जिलों से 9 कट्टर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 36 हथियार, कई IEDs, ड्रग्स और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई थी।

इसके अलावा, 31 अगस्त से 6 सितंबर तक भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, चंदेल, थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 11 उग्रवादी पकड़े गए थे। उनके पास से 5 हथियार, 6.9 करोड़ रुपये की अफीम, 690 लीटर नकली शराब और भारी मात्रा में युद्ध सामग्री जब्त की गई।

इसी सिलसिले में 3 सितंबर को इंफाल पश्चिम के लामशांग और लैरेनकाबी इलाकों से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) और पीपुल्स वार ग्रुप (PWG) से जुड़े चार कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे। उसी दिन बिष्णुपुर जिले के बासीखोंग लाई लाम्पक इलाके में भारतीय सेना और लिरलबुंग पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक उग्रवादी को भी पकड़ा था।

8 किलो आईईडी से साफ है कि उग्रवादी राज्य में किसी बड़े हमले की फिराक में थे। लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेज कार्रवाई ने मणिपुर को एक बड़ी तबाही से बचा लिया।

यह भी पढ़ें:

मां कूष्मांडा का रहस्यमयी मंदिर, पिंडी जल से दूर रोग! 

मिग-21 की विदाई पर भावुक दिखे अंतरिक्ष वीर शुभांशु शुक्ला!

शरीफ़ और ट्रंप की मुलाकात: पहले तारीफ़ कर कहा “ग्रेट लीडर”; फिर करवाया गेट पर इंतजार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें