29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाशरीफ़ और ट्रंप की मुलाकात: पहले तारीफ़ कर कहा "ग्रेट लीडर"; फिर...

शरीफ़ और ट्रंप की मुलाकात: पहले तारीफ़ कर कहा “ग्रेट लीडर”; फिर करवाया गेट पर इंतजार!

Google News Follow

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख की जमकर तारीफ की। हालांकि, इस बैठक से पहले शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को काफी देर तक गेट पर ही इंतजार करवाया गया। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा,“हमारे पास एक महान नेता आ रहे हैं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल। फील्ड मार्शल बहुत महान व्यक्ति हैं, और प्रधानमंत्री भी, दोनों, और वे आ रहे हैं, और हो सकता है कि वे अभी इसी कमरे में मौजूद हों।” ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मुलाक़ात करने से पहले यह बयान दिया। हालांकि यह मुलाकात बंद कमरे में हुई।

इससे पहले 23 सितंबर को भी शहबाज शरीफ और ट्रंप के बीच एक अनौपचारिक मुलाकात हुई थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति आठ इस्लामिक-अरब देशों के नेताओं से मिले थे, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स (X) पर लिखा कि “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री इशाक डार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चर्चा में हिस्सा लिया।”

लंबे समय तक तनावपूर्ण रहे अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में पिछले कुछ समय से नरमी देखी जा रही है। पाकिस्तान ने भारत के साथ मई में हुई सैन्य संघर्ष टलने के बाद संघर्षविराम का श्रेय ट्रंप को दिया था। ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने व्यापार और टैरिफ दबाव का इस्तेमाल कर दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध रोकने में मदद की। हालांकि भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

शुरुआत में पाकिस्तान ने कहा था कि संघर्षविराम उसके डीजीएमओ और भारतीय डीजीएमओ के बीच सीधी बातचीत से हुआ था। लेकिन बाद में इस्लामाबाद ने यू-टर्न लेते हुए इसका श्रेय वॉशिंगटन को दिया और यहां तक कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर दिया।

इस मुलाकात से पहले जून में पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर व्हाइट हाउस पहुंचे थे, जहां ट्रंप के साथ व्यापार, आर्थिक विकास और यहां तक कि क्रिप्टोकरेंसी पर भी चर्चा हुई। इसके तुरंत बाद अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ नया व्यापार समझौता किया और इस्लामाबाद को विशाल तेल भंडार के दोहन में साझेदारी की पेशकश भी की। अगस्त में मुनीर की एक और वॉशिंगटन यात्रा के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान के क्रिटिकल मिनरल सेक्टर में 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस कार्यकाल कारण देश मना रहा जीएसटी बचत उत्सव! 

मां कूष्मांडा का रहस्यमयी मंदिर, पिंडी जल से दूर रोग! 

मिग-21 की विदाई पर भावुक दिखे अंतरिक्ष वीर शुभांशु शुक्ला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें