30 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमक्राईमनामाअवंतीपुरा: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी साथी गिरफ्तार; अहम् ठिकाने का भंडाफोड़

अवंतीपुरा: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी साथी गिरफ्तार; अहम् ठिकाने का भंडाफोड़

विस्फोटक सामग्री बरामद

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। अवंतीपुरा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही संगठन से जुड़े एक आतंकी सहयोगी नजीर अहमद गनई को गिरफ्तार किया गया है।

अवंतीपुरा के नानार मीदूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, 42 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नानार के गनी मोहल्ला निवासी नजीर अहमद गनी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बागान क्षेत्र में बने एक आतंकी ठिकाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने ठिकाने को चिन्हित कर नष्ट कर दिया।

ठिकाने से सुरक्षा एजेंसियों को 2 हैंड ग्रेनेड, 1 डेटोनेटर, तथा अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है, जिसे आगे की फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है। ठिकाने को एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया।

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार नजीर गनी त्राल और अवंतीपुरा इलाके में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों को रसद मुहैया कराता था, हथियार और गोला-बारूद की ढुलाई करता था, और उनके छिपने की जगह का संचालन भी देखता था। इस मामले में अवंतीपोरा पुलिस ने FIR नंबर 257/2025 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अवंतीपोरा में यह बड़ी कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की निरंतर निगरानी और खुफिया नेटवर्क की सफलता को दर्शाती है, जिससे दक्षिण कश्मीर में आतंकी ढांचे पर एक और मजबूत प्रहार हुआ है।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

भारत-US ट्रेड डील साल के आखिर तक मुमकिन

योगेंद्र यादव के नाम ‘सलीम’ पर फिर उठी चर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें