29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाअयोध्या: रामपथ पर लगीं 50 लाख की लाईट चोरी।

अयोध्या: रामपथ पर लगीं 50 लाख की लाईट चोरी।

स्थानीकों का कहना है की अयोध्या जैसे संवेदनशील और सुरक्षित इलाके में पुलिस और अन्य दलों का पहरा है। ऐसे में इतनी महंगी आकर्षक लाइट्स की चोरी होते हुए भी उन्ह भनक तक नहीं लगी।

Google News Follow

योगी सरकार की ओर से अयोध्या को आकर्षित करने हेतु भक्तीपथ और रामपथ पर आकर्षक लाइटे लगाई गयी थी,जिनके चोरी होने से इलाके में सनसनी फैली है। मठ-मंदिर एवं सड़कों को आकर्षक बनाना इसके पीछे का हेतु भी था। साथ ही इन इलाको में सुरक्षा दलों का पहरा और गश्त ले होती है, वहीं रामपथ पर लगी आकर्षक लाइट्स की चोरी होने की खबर आरहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, रामपथ पर लगी लाइट्स पर चोरों ने 2 महीने पाहिले ही हाथ साफ कर लिया था, मगर खबर चर्चा में होते ही अब जाकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने चोरों को ढूंढ़ने के लिए जांच भी शुरू कर दी है।

योगी सरकार द्वारा अयोध्या के विकास हेतु ‘अयोध्या विकास प्राधिकरण’ बनाया गया था, जिसने यश इंटरप्राइजेस और कृष्णा ऑटोमोबाइल को रामपथ और भक्तिपथ आकर्षक लाइट्स लगाने का ठेका दिया था। वहीं यश इंटरप्राइजेस के प्रतिनिधि शेखर शर्मा के अनुसार रामपथ पर लगीं 3800 बम्बू लाइट्स के साथ 36 गोबो लाइट्स भी चोरी हो चुकी है।

स्थानीकों का कहना है की अयोध्या जैसे संवेदनशील और सुरक्षित इलाके में पुलिस और अन्य दलों का पहरा है। ऐसे में इतनी महंगी आकर्षक लाइट्स की चोरी होते हुए भी उन्ह भनक तक नहीं लगी। फ़िलहाल पुलिस ने शिकायत को पंजीकृत करवा लिया है। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुड़ गई है।

यह भी पढ़ें:

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली मौन पदयात्रा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें