बदलापुर नाबालिग बलात्कार प्रकरण: आरोपी ने छीनी बंदूक, पुलिस का एनकाउंटर?

हथियारबंद अक्षय शिंदे से आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने गोलियां चलायी।

बदलापुर नाबालिग बलात्कार प्रकरण: आरोपी ने छीनी बंदूक, पुलिस का एनकाउंटर?

Badlapur minor rape case: Accused Akshay Shinde attempts suicide, admitted to hospital!

बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार अक्षय शिंदे ने पुलिस की बंदूक छीनने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के चलते एनकाउंटर करने की खबर सामने आयी है।  बदलापुर के क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर निलेश मोरे की बंदूक छीनकर उनपर गोलियां चलायी है। दौरान हथियारबंद अक्षय शिंदे से आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने गोलियां चलायी। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हुई।

बता दें की पिछले महीने बदलापुर के एक स्कुल में सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने दो नाबालिग लड़कीयों के यौन शोषण की घटना से महाराष्ट्र में माहौल बिगाड़ा था। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीडिता के परिजनों के पुलिस द्वारा केस को दबाने के आरोप में पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया था। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर पोक्सो के तहत कारवाई भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार: तीसरी किस्त 29 सितम्बर को ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना’ के खाते में जमा की जाएगी!

RG Kar case: उलझी सीबीआई, भाजपा नेता का दावा, कहा, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को मिली थी धमकी!

‘मंदिर जला देंगे’: पांच वक्त का नमाज़ी!

आप को बता दें, मामला दर्ज करने में देरी और नजरअंदाजी के कारणों से लोगों मे प्रचंड आक्रोश देखा गया था। इसी कारण बदलापुर में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी लोकल रेलवे ट्रैक पर उतरे और रेल जाम किया। बड़ी मशक्कत और हलके बल प्रयोग के साथ पुलिस लोगों को तितर बितर करने में कमीयाब हुई थी। दौरान खबर मिली है की पुलिस रिमांड पर ले जाते वक्त अक्षय शिंदे एपीआई नीलेश मोरे की बंदूक छीनकर उन पर गोलियां चलायी।

बता दें, की जनआक्रोश के बाद इस केस को SIT को दिया गया था, आरोपी SIT की निगरानी में था। तलोजा जेल में बंद आरोपी अक्षय पर ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 1 में मामला दर्ज हुआ था। दौरान बदलापुर पुलिस उसे जांच के लिए ले जा रहे थे। दौरान आरोपी ने पुलिस की बंदूक छीनकर गोली चलाई जिसमें पुलिस अधिकारी घायल हुए है। आत्मरक्षा में एनकाउंटर किया गया, दौरान अक्षय शिंदे को अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं अक्षय शिंदे के परिजनों ने अक्षय द्वारा बंदूक को छीनने के दावों को मानने से मना किया है।

Exit mobile version