28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामायुवती का पीछा कर जबरन होंठ काटने वाला मुहम्मद मारूफ शरीफ गिरफ्तार!

युवती का पीछा कर जबरन होंठ काटने वाला मुहम्मद मारूफ शरीफ गिरफ्तार!

बेंगलुरु की सड़कों पर बढ़ती यौन हिंसा

Google News Follow

बेंगलुरु में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के प्रति बढ़ती यौन हिंसा एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। हालिया घटना में एक महिला का पीछा कर उसके होंठ जबरन काटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शर्मनाक घटना बेंगलुरु के गोविंदपुरा इलाके में घटी, जब महिला राशन लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद मारूफ शरीफ के रूप में हुई है।

आरोपी ने पहले महिला का पीछा किया, फिर सड़क के बीच में अश्लील व्यवहार करते हुए उसे जबरन किस किया और होंठ पर काट लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक अश्लीलता के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना बेंगलुरु में सार्वजनिक स्थलों पर हो रही छेड़छाड़ की कड़ी में एक और मामला बन गई है। इससे पहले 6 जून को कुक टाउन के मिल्टन पार्क इलाके में लगातार दो मामलों में महिलाओं से बदसलूकी की गई थी। पहले एक व्यक्ति ने परिवार के साथ चल रही महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, और कुछ ही मिनटों बाद पार्क में घुसकर एक अन्य महिला को जबरन गले लगाकर उसके होंठ चूम लिए। जब उसे रोका गया, तो उसने बेहिचक कहा, “किसी को बताओगी तो क्या फर्क पड़ेगा?” और मौके से भाग निकला।

एक अन्य मामला अप्रैल में सामने आया था, जब बीटीएम लेआउट इलाके में 3 अप्रैल की रात 1:55 बजे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति को दो महिलाओं का पीछा करते और फिर उनमें से एक को छेड़ते हुए देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहर में भी महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। इन मामलों में पुलिस ने कुछ त्वरित कार्रवाई जरूर की है, लेकिन यह सवाल अब गहराता जा रहा है कि आखिर क्यों महिलाएं रोजमर्रा की ज़िंदगी में भी डर के साए में जीने को मजबूर हैं?

यह भी पढ़ें:

जन्म प्रमाणपत्र घोटाला: महाराष्ट्र में दो महीने में 42,189 फर्जी दस्तावेज रद्द!

सॉफ्टपोर्न पर करवाई: Ullu, ALTT, Desiflix सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स प्रतिबंधित!

केरल जेल से फरार हुआ सौम्या रेप-हत्या का दोषी महज़ कुछ घंटो में गिरफ्तार !

मानसून सत्र में SIR पर विपक्ष का हंगामा, वापस लेने की मांग !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें