28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाभोपाल: प्रेमिका ने युवक का करवाया जबरन धर्मांतरण; बीफ खिलाने और नमाज़...

भोपाल: प्रेमिका ने युवक का करवाया जबरन धर्मांतरण; बीफ खिलाने और नमाज़ पढ़वाने का आरोप !

Google News Follow

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जबरन धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। रविवार (30 नवंबर) को  युवक शुभम गोस्वामी ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका के परिवार ने उसे जबरन इस्लाम धर्म अपनाने, बीफ खिलाने और दिन में पांच बार नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया।

शुभम और युवती की मुलाकात 2022 में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब युवती के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने शुभम पर धर्म बदलने का दबाव डालना शुरू किया। शुभम का आरोप है कि 2023 में उसे मजबूरन अमन खान नाम रखना पड़ा। आरोप यह भी है कि परिवार ने उसे बीफ खाने पर मजबूर किया और पांच समय की नमाज़ अदा करवाने का दबाव बनाए रखा।

शुभम ने यह भी दावा किया कि युवती के परिवार ने उसके खिलाफ एक झूठा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया, जिसके चलते वह पांच महीने जेल में रहा। रिहा होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने यह मामला सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के जनसंपर्क कार्यक्रम में जाकर बताया।

शुभम की पूरी कहानी सुनने के बाद मंत्री सारंग ने तुरंत पुलिस अधिकारियों से बात की और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मंत्री सारंग ने कहा कि शुभम की इच्छा के अनुसार उसे निर्धारित विधि-विधान के साथ उसके मूल धर्म में वापस लाया जाएगा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए अधिकारी विस्तृत बयान और साक्ष्य जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने की उत्तराखंड के ‘विंटर टूरिज्म’ पर चर्चा

सेंट्रल रेलवे में फर्जी टिकट रैकेट का भंडाफोड़, तीन यात्रियों पर FIR

हांगकांग: आवासीय परिसर में भीषण आग से मौत का आंकड़ा 146 पहुँचा!

विंटेज विराट कोहली ने रांची में रचा इतिहास, जमाया 52वां ODI शतक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें