29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविंटेज विराट कोहली ने रांची में रचा इतिहास, जमाया 52वां ODI शतक

विंटेज विराट कोहली ने रांची में रचा इतिहास, जमाया 52वां ODI शतक

JSCA स्टेडियम फिर साबित हुआ कोहली का किला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खोला धमाकेदार आगाज़

Google News Follow

रांची एक बार फिर विराट कोहली के जादू का साक्षी बना। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार (30 नवंबर) को खेले गए सीरीज़ ओपनर में कोहली ने अपने करियर का 52वां वनडे शतक जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह रांची में उनका तीसरा ODI शतक है, जिसके साथ उन्होंने इस मैदान पर अपनी अद्भुत निरंतरता और वर्चस्व को और मजबूत किया।

कोहली ने यह शतक 102 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। पारी के दौरान पूरा JSCA स्टेडियम हर गेंद के साथ सांसें थामे बैठा था और जैसे ही विराट कोहली ने शतक के लिए आखिर रन लेकर उसे पूरा किया, मैदान गूंज उठा।

कोहली के शतक पूरा करते ही अचानक एक पिच इन्वेडर मैदान में घुस आया, जिसके बाद खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली। इस व्यवधान के बावजूद स्टेडियम का जुनून और बिजली जैसा माहौल बरकरार रहा, कोहली के लिए दर्शकों का इंतज़ार और उत्साह किसी भी रुकावट से नहीं थमा।

कोहली ने चौथे ओवर में क्रीज पर आते ही अपने इरादों का संकेत दे दिया था।  बर्गर की पहली ही गेंद को थर्ड मैन की ओर चौके के लिए भेजकर कोहली ने लय पकड़ ली। जल्दी ही भांप लिया कि पिच बल्लेबाज़ों के लिए मददगार है और उसके बाद उन्होंने बर्गर के ओवरों को खासतौर पर निशाना बनाया। पावरप्ले में एक छक्का और एक और चौका जड़कर भारत ने शुरुआती 10 ओवरों में 80/1 का मजबूत आधार तैयार कर लिया।

फील्ड खुलने के बाद कोहली ने अपनी फिटनेस और रनिंग बिटवीन द विकेट्स का पूरा इस्तेमाल किया। लगातार एक-दो रन लेते हुए विराट में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका ही नहीं दिया। कॉर्बिन बॉश की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से खूबसूरत फ्लिक के साथ विराट ने अर्धशतक भी एक खास अंदाज़ में किया था।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर लय में नहीं आ पाए। कुछ समय तक बाउंड्री नहीं आईं और टीम की गति थोड़ी धीमी हुई। लेकिन कोहली ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ते हुए ऑफ साइड पर एक शानदार चौका जड़ा, जिसके बाद भारत का रनफ्लो वापस पटरी पर लौट आया। साथ ही कोहली ने बिना जोखिम लिए, स्थिर बल्लेबाज़ी करते हुए अपने स्कोर को 90 के पार पहुंचाया और अंततः बेहद संयमित अंदाज़ में शतक पूरा किया।

रांची की पिच, कोहली का भरोसा, और दर्शकों का जुनून एक बार फिर यह कमाल का संगम बना। कोहली ने अपने अनुभव, कौशल और आत्मविश्वास से दिखा दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट में ODI के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें:

ISD कॉल धोखाधड़ी मामले में CBI कोर्ट का फैसला, BSNL के दो इंजीनियरों को जेल

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने की उत्तराखंड के ‘विंटर टूरिज्म’ पर चर्चा

सेंट्रल रेलवे में फर्जी टिकट रैकेट का भंडाफोड़, तीन यात्रियों पर FIR

हांगकांग: आवासीय परिसर में भीषण आग से मौत का आंकड़ा 146 पहुँचा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें