29.1 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमक्राईमनामाबेतिया​ ​फायरिंग​: वार्ड सदस्य ​सहित 6 को मारी गोली​ !​

बेतिया​ ​फायरिंग​: वार्ड सदस्य ​सहित 6 को मारी गोली​ !​

पुलिस के अनुसार घायलों में डुमरी पंचायत के वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, उसका भाई विजय कुमार पटेल, सुधन मांझी, रुस्तम मियां और दो अन्य लोग शामिल है| वही राजा बाबू पटेल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है| उसके सिर में गोली लगी हुई है| 

Google News Follow

Related

बिहार बेतिया से 20 किलोमीटर दूर योगापट्टी पुलिस​ स्टेशन क्षेत्र में गोलीबारी की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| ​बता​ दें कि​ गोलाघाट डुमरी अहिरौली गांव में सुबह अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग​​ कर 6 लोगों को गंभीर रूप से घायल​​ कर दिया।​ सभी घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है|
 
गौरतलब है जब से नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बनाई है| तभी से बिहार में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है| इसी क्रम में गुरुवार सुबह ही बेतिया में एक बार बेगूसराय जैसा अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है| इन दोनों ही मामले में पुलिस ने किसी भी आरोपी गिरफ्तार करने में अभी तक सफल नहीं हुई है| आसपास के क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है|

 

​सूत्रों से ​प्राप्त​ जानकारी के ​अनुसार बेतिया से 20 किमी दूर योगापट्टी क्षेत्र घर में औरबाहर की गई​ ​अंधाधुंध फायरिंग में वार्ड सदस्य सहित 6 लोग ​गंभीर रूप से घायल हो गए|​ गोलीबारी की इस घटना घायलों को जिला सरकारी कॉलेज अस्पताल में ​भर्ती कराया गया| स्थानीय लोगों के अनुसार गोलीबारी कर गांव से बाहर जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पीछा किया| इस बीच एक गन्ने की खेत में उन्हें घेर लिया| और पिस्टल सहित एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया| गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है|
 
पुलिस के अनुसार घायलों में डुमरी पंचायत के वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, उसका भाई विजय कुमार पटेल, सुधन मांझी, रुस्तम मियां और दो अन्य लोग शामिल है| वही राजा बाबू पटेल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है| उसके सिर में गोली लगी हुई है|
 
इसी तरह से गत माह बेगूसराय के चार विभिन्न पुलिस स्टेशनों में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना अंजाम दिया था| इस घटना में 9 लोगों को घायल हुए थे| बेगूसराय में अपराधियों की फायरिंग के दौरान एक बेकसूर चंदन नाम के शख्स की मौत हो गई। मजे की बात यह है कि फायरिंग करते हुए अपराधी तीन पुलिस स्टेशनों की सीमा में घुसे, निहत्थे लोगों को अपने गोलियों का निशाना बनाते हुए आराम में फरार हो गए थे| घटना के एक माह बाद भी अभी तक बिहार पुलिस गोलीबारी मामले किसी भी अपराधिक पकड़ने में नाकामयाब रही है|
 
यह भी पढ़ें-

करवाचौथ: हिन्दू महासभा ने मुस्लिम मेहंदी कलाकारों को दी चेतावनी ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,128फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें