29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, "इमारत में लगाए...

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, “इमारत में लगाए गए हैं 4 RDX IED”

Google News Follow

देश के प्रमुख वित्तीय संस्थान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को मंगलवार (15 जुलाई) सुबह एक ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिसमें दावा किया गया कि BSE टॉवर में चार RDX IED बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 3 बजे विस्फोट करेंगे। इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट मोड पर ला दिया। ईमेल एक ऐसे आईडी से भेजा गया, जिसमें भेजने वाले का नाम “Comrade Pinarayi Vijayan” लिखा था। यह नाम केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जैसा होने के कारण पुलिस जांच में और भी संवेदनशीलता बरती गई।

धमकी मिलते ही BSE के अधिकारियों ने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस इकाइयां और बम निरोधक दस्ता तेज़ी से मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। मुंबई पुलिस ने समाचार एजेंसी ANI के हवाले से बताया, “कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।”

इस गंभीर धमकी को लेकर माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 351(1)(b), 353(2), 351(3) और 351(4) के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर क्राइम यूनिट की मदद ली जा रही है। BSE जैसे संवेदनशील और देश के आर्थिक तंत्र के केंद्र बिंदु को मिली यह धमकी गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि बम की कोई वस्तु नहीं मिली, फिर भी सुरक्षा एजेंसियों और साइबर एक्सपर्ट्स के लिए यह एक बड़ा अलर्ट है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किसने, कहां से और किस उद्देश्य से दी।

यह भी पढ़ें:

नौसेना की मजबूती में बड़ा कदम: बुनियादी ढांचे के विस्तान के लिए 5 हजार करोड़ का होगा निवेश!

भूमिज शैली की वास्तुकला का प्रमाण है भोजपुर का शिव मंदिर!

भारत -चीन द्विपक्षीय संबंधों में ‘अच्छी प्रगति’, शी जिनपिंग से मिले विदेश मंत्री !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें