​दिन दहाड़े चली गोलियां, गोलीबारी से दह​ली मुंबई ?​,एक की मौत, तीन घायल!

​इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए​| इन तीनों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है|दोपहर में आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये​| तो हड़कंप मच गया है​|

​दिन दहाड़े चली गोलियां, गोलीबारी से दह​ली मुंबई ?​,एक की मौत, तीन घायल!

Bullets fired in broad daylight, Mumbai shaken by firing, one dead, three injured!

चूनाभट्टी की आजाद गली में आज ​दिन दहाड़े फायरिंग ​की घटना से सनसनी फ़ैल गयी​| इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए​| इन तीनों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है|दोपहर में आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये​| तो हड़कंप मच गया है​|मुंबई में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से क्या शहर में एक बार फिर गैंगवार सक्रिय हो गया है? ऐसी चर्चा शुरू हो गई है​|साथ ही चूनाभट्टी के नागरिकों में भी भारी भय पैदा हो गया है​| 
गोलीबारी चूनाभट्टी में वीएन पूर्व मार्ग पर आजाद गली में करीब साढ़े तीन बजे हुई​| यह गली बहुत संकरी है​| इस गली में 15 से 17 राउंड से ज्यादा फायरिंग की खबर है​| फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए हैं​| इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन से चार अन्य घायल हो गए​| घायलों को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक का नाम पप्पू येरुनकर है​| अन्य दो के नाम अज्ञात हैं. पुलिस उनकी जानकारी ले रही है।
गहन जांच जारी: घायलों में एक नामी गैंगस्टर भी शामिल बताया जा रहा है। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची​| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है​| पुलिस को घटनास्थल पर गोलियों के खोखे मिले हैं। ये गोलियां सड़क पर पड़ी थीं​| पुलिस ने उस जगह पर राउंड लगा दिया है​| पुलिस ने आसपास के लोगों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है​| फेरीवालों, दुकानदारों व अन्य लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है​| पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल करने की कोशिश कर रही है​|
दुश्मनी के कारण हुई फायरिंग: यह गोलीबारी पुरानी दुश्मनी के कारण होने की बात कही जा रही है,लेकिन फायरिंग किसने की इसकी कोई जानकारी नहीं है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है​| हमलावरों का निशाना कौन था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है​| पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है​| पुलिस घायलों से मिलकर जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।
और दहशत में आ गये लोग : इसी बीच अचानक हुई फायरिंग से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गये​| फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और अपने घरों में छिप गए। कुछ लोग भागने लगे​| गोलीबारी से नागरिकों में दहशत फैल गयी​| पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। आजाद गली में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है​|इस इलाके में घोर सन्नाटा पसरा हुआ है​| ​ 
 
यह भी पढ़ें-

 

बैंक घोटाले में दोषी करार दिए गए कांग्रेस नेता सुनील केदार की विधानसभा सदस्यता रद्द​!

Exit mobile version