28.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाचंदन मिश्रा हत्याकांड: मुख्य शूटर को कोलकाता से दबोचा!

चंदन मिश्रा हत्याकांड: मुख्य शूटर को कोलकाता से दबोचा!

पुलिस को बड़ी सफलता

Google News Follow

बिहार के बहुचर्चित अपराधी चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्या के मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई कोलकाता पुलिस, एसटीएफ और पटना पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।

जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपियों को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार ले जाया गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन सभी की प्रत्यक्ष भूमिका पटना हत्याकांड में क्या रही है।गौरतलब है कि 17 जुलाई को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह जेल में बंद था और तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। सुरक्षा के बावजूद अपराधी अस्पताल पहुंचे और फिल्मी अंदाज़ में उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद पटना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और इनपुट्स के आधार पर तफ्तीश तेज़ कर दी। इसी कड़ी में कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य आरोपी तौशीफ को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि हत्या की साजिश निशु खान के घर पर रची गई थी, और तौशीफ ने ही फायरिंग कर चंदन मिश्रा की हत्या की थी।

पटना पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जल्द ही पटना लाया जाएगा, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी और न्यायिक प्रक्रिया चलाई जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि तौशीफ और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की साजिश का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की सक्रियता और सहयोग बेहद सराहनीय रहा। कोलकाता पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए विशेष टीम गठित की थी, जिसने पटना पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश की और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

इस हत्याकांड ने न केवल बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर भी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताया जा सकता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस की आगे की जांच क्या खुलासे करती है और किन-किन चेहरों पर से पर्दा उठता है।

यह भी पढ़ें:

अचानक पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी !

ब्रहमपुत्र पर चीन बना रहा 167.8 अरब डॉलर का महाबांध, परियोजना शुरू !

शशि थरूर ने ‘राष्ट्रीय हित’ को सर्वोपरि बताया, कांग्रेस नेतृत्व से मतभेद के संकेत!

इंस्टा पर दोस्ती ठुकराने पर सिरफिरे ने महिला के परिजन पर किया जानलेवा हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें