34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमक्राईमनामा​ ​​​​ओवर​ ब्रिज का हिस्सा गिरा​,60 फीट​ की ऊंचाई से​ रेलवे ट्रैक...

​ ​​​​ओवर​ ब्रिज का हिस्सा गिरा​,60 फीट​ की ऊंचाई से​ रेलवे ट्रैक पर गिरे​ लोग ! 

जानकारी के अनुसार इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है| मौके पर युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य जारी है|

Google News Follow

Related

चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा​ गिरने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की​​ बात​ कही जा रही​ है|हादसा बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया|​​ पुल की ऊंचाई करीब 60 फीट बताई जा रही है। हादसे के वक्त काफी लोग मौजूद थे। जिससे ये लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिर गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है| मौके पर युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य जारी है|
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना बल्लारशाह स्टेशन पर हुई जब कई यात्री काजीपेठ-पुणे एक्सप्रेस में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर चार की ओर जा रहे थे| अचानक पुल के बीच में स्लैब का हिस्सा गिर गया, जिससे यात्री सीधे नीचे ट्रैक पर गिर गए।
यह भी पढ़ें-

BHU प्रोफ़ेसर का दावा: आज जहां ज्ञानवापी मस्जिद हैं वहां विश्वनाथ मंदिर था  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,974फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें