28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाछांगुर बाबा ने 1 हजार से ज्यादा मुस्लिम युवकों को दिया हिंदू...

छांगुर बाबा ने 1 हजार से ज्यादा मुस्लिम युवकों को दिया हिंदू लड़कियों को फँसाने का फंड!

ATS के साथ-साथ IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) भी छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन से पूछताछ की तैयारी कर रही हैं।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बाबा जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर एक बेहद संगठित और खतरनाक धर्मांतरण रैकेट चलाने का खुलासा हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, छांगुर बाबा ने पिछले तीन साल में में 1 हज़ार से अधिक मुस्लिम युवकों को फंडिंग दी, जिससे वे हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करा सकें। यह फंडिंग इंडो-नेपाल बॉर्डर के ज़रिए सात जिलों में भेजी गई थी। ATS (एंटी टेररिज़्म स्क्वाड) को मिली जानकारी के अनुसार, छांगुर बाबा को इस पूरी अवधि में मुस्लिम देशों से लगभग ₹500 करोड़ की फंडिंग मिली, जिसे उसने गरीब, विधवा और असहाय हिंदू महिलाओं को निशाना बनाकर एक योजनाबद्ध धर्मांतरण अभियान में इस्तेमाल किया।

जानकारी है कि छांगुर बाबा ने उन मुस्लिम युवकों को नकद दिलवाई जो हिंदू लड़कियों को ‘लव जिहाद’ के ज़रिए अपने प्रेमजाल में फंसाते थे। यह सारा नेटवर्क डिजिटल ट्रांजैक्शनों और हवाला के माध्यम से संचालित किया जाता था, जिसकी कई कड़ियाँ ATS अब खंगाल रही है। ATS के साथ-साथ IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) भी छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन से पूछताछ की तैयारी कर रही हैं, ताकि विदेशी फंडिंग के स्रोत और नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

नीतू उर्फ नसरीन, जिसे हाल ही में गिरफ़्तार किया गया है, इस नेटवर्क में वित्तीय व्यवस्थाओं की प्रमुख संचालक थी। वह विदेशों से आए धन का प्रबंधन करती थी और इसे देशभर के ‘कार्यकर्ताओं’ तक पहुँचाती थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छांगुर बाबा ने अपने बेटे मेहबूब के बैंक खातों का इस्तेमाल कर जमीनें खरीदीं और लेनदेन किए। इन ज़मीनों को बेचने वाले लोगों से भी ATS पूछताछ कर रही है।

छांगुर बाबा, उसका बेटा मेहबूब और एक अन्य सहयोगी नवीन उर्फ जमालुद्दीन और उसकी बेगम नसरीन पहले ही गिरफ़्तार हो चुके हैं और इस समय लखनऊ ज़िला जेल में बंद हैं। बलरामपुर स्थित छांगुर बाबा का लगभग ₹5 करोड़ की लागत से बना 40 कमरों का महलनुमा बंगला तीन दिन की कार्रवाई में 10 बुलडोज़र लगाकर पूरी तरह ढहा दिया गया। यह बंगला सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बनाया गया था, जिसमें संगमरमर का सुरक्षा द्वार और कई आलीशान सुविधाएं थीं।

ATS अब बाबा, नसरीन, मेहबूब और जमालुद्दीन के पिछले तीन सालों के बैंक खातों और ट्रांजैक्शनों की जांच कर रही है। साथ ही, शारजाह, दुबई और UAE में मौजूद संभावित विदेशी खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

पीएलआई स्कीम: इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा उद्योग को मिला 70% से अधिक फंड!

छोटे बीज, बड़े फायदे; दिल-दिमाग, डायबिटीज और हड्डियों की सेहत के लिए वरदान: चिया सीड

दिल्ली विश्वविद्यालय: यमुना नदी में मिली छह दिनों से लापता छात्रा की लाश !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें