29 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़: नर्स​ से​ सामूहिक दुष्कर्म​, आरोपियों ने घटना की वीडियों भी बनाई...

छत्तीसगढ़: नर्स​ से​ सामूहिक दुष्कर्म​, आरोपियों ने घटना की वीडियों भी बनाई !

इस घटना के बाद दूर-दराज के इलाकों में काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विरोध जताया है| साथ ही इन कर्मचारियों ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ सरकार हमें सुरक्षा मुहैया कराए|

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ में एक बहसी दरिंदों द्वारा एक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स को बांधकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आयी है| इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है| और महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की आलोचना हो रही है| पुलिस ने नर्स से दुष्कर्म करने वाले चार में से तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। बलात्कार मामले चौथा फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ जिले के छिप्पीपी गांव की है| पीड़िता नर्स यहां स्वास्थ्य केंद्र में अकेली काम कर रही थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी दोपहर करीब तीन बजे स्वास्थ्य केंद्र पर आये। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता नर्स को बांध दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता नर्स ने बताया कि इस घटना की आरोपियों द्वारा वीडियों भी बनायी गयी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के बाद पीड़ित नर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है| इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी माहौल गर्म हो गया है| भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक मार्च का आयोजन किया गया। इस बीच महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है कि भाजपा इस घटना का राजनीतिकरण कर रही है|

इस बीच इस घटना के बाद दूर-दराज के इलाकों में काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विरोध जताया है| साथ ही इन कर्मचारियों ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ सरकार हमें सुरक्षा मुहैया कराए| साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी चेतावनी दी है कि अगर इस घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हम काम रोक देंगे|
 
यह भी पढ़ें-

​टी20 वर्ल्ड कप 2022 : ऑलराउंडर ने कोरोना पॉजिटिव​ होते हुए भी ​खेला मैच​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें