28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनिया‘सितरंग’ तूफान के कारण हाईअलर्ट पर बंगाल

‘सितरंग’ तूफान के कारण हाईअलर्ट पर बंगाल

बस 12 घंटे और फिर तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान!

Google News Follow

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सितरंग अगले कुछ समय में दस्तक दे सकता है। दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र रविवार, 23 अक्टूबर के देर रात 12 घंटे के भीतर चक्रवात में तब्दील हो सकता है, जिससे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं इस चक्रवात के 25 अक्तूबर को गहरे चक्रवात में बदल जाने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र रविवार सुबह लगभग 11 बजे से पोर्ट ब्लेयर के पास गंभीर रूप लेने लगा है। वहीं सुबह सागर द्वीप के दक्षिण में 700 किमी दूर मौजूद मौसम स्थिति उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रही है और सोमवार को इसके फिर से उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर लौटने तथा टिंकोना द्वीप और सैंडविप के रास्ते बांग्लादेश तट को पार करने का अनुमान है।

बुलेटिन के अनुसार, इस मौसम स्थिति के चलते मंगलवार को बंगाल के तटीय जिलों-उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो कि 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं। वहीं इन जिलों और पूर्वी मिदनापुर में सोमवार को 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बता दें कि वर्ष 2018 के बाद यह पहला चक्रवात है, जो अक्तूबर के महीने में बनेगा। यह नीचे से उत्तरी बंगाल की खाड़ी की तरफ जाएगा। इस ‘शीतरंग’ चक्रवात का नाम थाईलैंड का दिया हुआ है। जबकि विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहना है कि आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। और राज्य इस चुनौती से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।

ये भी देखें 

पीएम पद की रेस में भारतवंशी ऋषि सुनक सबसे आगे

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें