28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामागुजरात के दो शहरों में सांप्रदायिक तनाव, पथराव में आधा दर्जन घायल

गुजरात के दो शहरों में सांप्रदायिक तनाव, पथराव में आधा दर्जन घायल

 गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

गुजरात के दो शहरों में नवरात्रि में दो स्थानों पर पथराव किया गया। यह घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है कि गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि पर आयोजित गरबा पर पथराव किया गया गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि इसी तरह घटना वड़ोदरा के सावली कस्बे में भी हुई जिसमें लगभग 40 लोग को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा यहां गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। जिसकी वजह से दोनों शहरों में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।

खेड़ा में आयोजित गरबा के दौरान एक समुदाय के लोगों ने पथराव किया जिसके बाद  यहां सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खेड़ा के कच्छ में कुछ लोग गरबा में घुस आये और हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया और बात मारपीट तक पहुँच गई जिसमें छह लोग  घायल भी हुए। पुलिस अधिकारी के अनुसार ,यहां गरबा के दौरान आरिफ और जाहिर की अगुवाई में  कुछ कार्यक्रम स्थल पर आये  और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। घटना के बाद आरोपियों की धरपकड़ जारी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। वहीं, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जबकि वड़ोदरा के सावली कस्बे में धार्मिक झंडे  को लेकर विवाद हो गया। जहां बताया जा रहा है एक बिजली के खंभे पर धार्मिक झंडा लगाया गया था। इसी पास मंदिर है। जहां कुछ लोग आये और कहने लगे की इसकी वजह से उनकी भावना आहात हो रही है। इसके बाद विवाद हो  गया। पुलिस ने एक पक्ष 25 और दूसरे पक्ष से 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें 

​अमित शाह का ​जम्मू दौरा: ​जम्मू जेल के महानिदेशक की हत्या​ ​​, सुरक्षा अलर्ट​

अंधेरी पूर्व उप​ ​चुनाव में एनसीपी​ किसका​ समर्थन ​करेगी ​?​ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें