25 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमदेश दुनिया​उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर दागी मिसाइल​ ​​!, जापान में हड़कंप

​उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर दागी मिसाइल​ ​​!, जापान में हड़कंप

उत्तर कोरिया ने 10 दिन में यह पांचवा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है| ऐसी अटकलें हैं कि तानाशाह किम जोंग उन पांच साल में अपने पहले परमाणु परीक्षण के लिए कमर कस रहा है| उत्तर कोरियाई मिसाइल के बारे में जापानी तटरक्षक बल और दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने पता लगाया|

Google News Follow

जापान और उत्तर कोरिया में बड़े घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। उत्तर कोरिया ने जापान से मिसाइल दागी है। इसके बाद जापान में हड़कंप मच गया है। जापानी सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। साथ ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।​ मिसाइल मंगलवार सुबह 7:44 बजे जापान के प्रशांत महासागर में उतरी। सरकार ने तब जापान के उत्तरी होक्काइडो द्वीप और पूर्वोत्तर आओमोरी प्रान्त के निवासियों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया।

बात दे कि उत्तर कोरिया ने 10 दिन में यह पांचवा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है| ऐसी अटकलें हैं कि तानाशाह किम जोंग उन पांच साल में अपने पहले परमाणु परीक्षण के लिए कमर कस रहा है| उत्तर कोरियाई मिसाइल के बारे में जापानी तटरक्षक बल और दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने पता लगाया| इसके बाद उत्तरी जापान के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें| उत्तर-पूर्वी होक्काइडो और आओमोरी क्षेत्रों में ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है| 

गौरतलब है कि इससे पहले 2017 में उत्तर कोरिया ने ऐसी हरकत की थी जब उसने जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी. जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के कदम को ‘बर्बर’ बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है|  उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद जापान और दक्षिण कोरिया ने अपनी-अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है|

यह भी पढ़ें-

​अमित शाह का ​जम्मू दौरा: ​जम्मू जेल के महानिदेशक की हत्या​ ​​, सुरक्षा अलर्ट​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें