34 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमक्राईमनामा16 साल के लड़के ने चाकू से किया 60 वार, इतने रुपये...

16 साल के लड़के ने चाकू से किया 60 वार, इतने रुपये के लिए हुआ विवाद         

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 16 साल के नाबालिग ने अपने 17 वर्षीय पड़ोसी पर 60 बार चाक़ू से वार कर मार डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने शव पास डांस भी किया। इस घटना के बाद आरोपी के पड़ोसी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी की है जो मंगलवार को घटित हुई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और स्कूल ड्रॉप आउट है, उसके खिलाफ पहले से ही हत्या का मामला लंबित है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के वेलकम इलाके के जाफराबाद के पास झुग्गी बस्ती में रह रहे है। उनके माता पिता ,मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित लड़के से 350 रुपये बिरयानी खाने के लिए मांग की थी। जब पीड़ित युवक ने विरोध किया तो उसने उस पर हमला कर दिया और पैसे छीनने की कोशिश की। जब आरोपी को इसमें सफलता नहीं मिली तो उसने पीड़ित का पहले गला घोंटा। उसके बाद ताबड़तोड़ चाक़ू से हमला कर दिया। जिसकी वजह से पीडित बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी ने पीड़ित पर 60 बार चाकू से वार किया।

इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी ने घायल पीड़ित के आसपास घूमकर डांस भी किया। साथ ही आरोपी ने पीड़ित का पैर पकड़कर घसीटा भी। जब  शोरगुल के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो घायल लड़के के पास आये इस दौरान भी आरोपी ने लोगों को चाकू दिखाकर डराता धमकाता नजर आया। इसके बाद आरोपी चाकू के साथ भाग गया। पीड़ित लड़के को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें                

 

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी विरोधी लहर

प्रेमिका को पाने के लिए युवक चढ़ा 300 फुट ऊंचे मोबाइल टावर के ऊपर ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें