29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा: पिकअप ने मारी टक्कर, 6 सफाईकर्मियों की मौत!

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा: पिकअप ने मारी टक्कर, 6 सफाईकर्मियों की मौत!

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कर्मचारी दूर तक उछलकर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर खून के निशान और क्षत-विक्षत शवों को देख लोग स्तब्ध रह गए।

Google News Follow
हरियाणा के मेवात जिले में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत इब्राहिमबास गांव के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब सफाई कार्य में लगे करीब 11 कर्मचारी एक्सप्रेसवे की साफ-सफाई कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक आकर सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कर्मचारी दूर तक उछलकर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर खून के निशान और क्षत-विक्षत शवों को देख लोग स्तब्ध रह गए।

पुलिस, एंबुलेंस और सड़क सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात सामान्य करने की कोशिश की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए कर्मचारियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पिकअप वाहन के चालक की तलाश और घटना की जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है घटना की जांच के बाद ही मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। इससे पहले भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते कई हादसे हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के घर ढहाए!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें