29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, भविष्य की...

पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, भविष्य की उम्मीद!

आज भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं के नए दायित्वों की शुरुआत हुई है।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवा शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को ये दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं। आज भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं के नए दायित्वों की शुरुआत हुई है। आपका दायित्व देश के आर्थिक तंत्र को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का है, आपका दायित्व श्रमिकों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का है।

उन्होंने कहा कि जब युवा राष्ट्र के निर्माण में भागीदार होते हैं, तो राष्ट्र तेज विकास भी करता है और विश्व में अपनी पहचान भी बनाता है। भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को यह दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है। हमारी सरकार हर कदम पर यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ें। आज का यह समय भारत के युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है। आईएमएफ ने हाल ही में कहा है कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग मिशन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य है- ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना और भारत के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड वाले प्रोडक्ट बनाने का मौका देना। इससे न केवल देश की लाखों एमएसएमई को, हमारे लघु उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूरे देश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश में युवाओं के लिए नए-नए अवसर बन रहे हैं। कुछ ही दिन बाद विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के केंद्र में भी देश के युवा हैं। देश के यंग क्रिएटर्स को पहली बार इस तरह का मंच मिल रहा है।

अपने संबोधन में देश की बेटियों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है और हमारी बेटियां दो कदम आगे ही चल रही हैं। हमारी नारीशक्ति ब्यूरोक्रेसी से लेकर स्पेस और साइंस के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रही है। सरकार का विशेष ध्यान ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी है। भारत की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यूपीएससी के नतीजों में दो महिलाओं ने शीर्ष दो स्थान प्राप्त किए हैं, जबकि तीन महिलाएं शीर्ष पांच में हैं। नौकरशाही, अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में नारी शक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पर विशेष ध्यान दे रही है, बैंक सखी, कृषि सखी और स्वयं सहायता समूह जैसी पहलों के जरिए नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। आज भारत में 90 लाख से ज़्यादा स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे 10 करोड़ से ज्यादा महिला सदस्य जुड़ी हैं। उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार ने उनके बजट को पांच गुना बढ़ा दिया है और बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया है।

 
यह भी पढ़ें-

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा: पिकअप ने मारी टक्कर, 6 सफाईकर्मियों की मौत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें