29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामाAir India के बाद अब इस विमान में पेशाब कांड...

Air India के बाद अब इस विमान में पेशाब कांड…

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने नशे में धुत होकर अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया।

Google News Follow

पिछले साल नवंबर में एक मामला सामने आया था, जहां नशे में धुत एक शख्स जिसका नाम शंकर मिश्रा था। उसने न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद शंकर मिश्रा पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था और लगभग एक महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

वहीं अब एक बार फिर हवाई सफर में पेशाब करने का मामला सामने आया है। जहां न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने नशे में धुत होकर अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। छात्र का नाम आर्य वोहरा है। पेशाब की यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या AA292 में घटी। यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी थी और शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की थी।

आरोपी कथित तौर पर अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है और नशे की हालत में सोते समय उसने पेशाब कर दिया था। यह किसी तरह लीक हो गया और एक साथी यात्री पर गिर गया, जिसने चालक दल से इसकी शिकायत कर दी।’ इसके बाद छात्र ने इस गंदी हरकत के लिए माफी मांगी, इसके बाद पीड़ित यात्री ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने से मना कर दिया क्योंकि इससे उसका करियर बिगड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। साथ ही एयरलाइंस ने आरोपी पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

ये भी देखें 

महिला यात्री पर पेशाब की घटना पर एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

​Indigo Airlines: ​भाजपा​ ​सांसद ने खोला विमान का इमरजेंसी दरवाजा?​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें